लाइव न्यूज़ :

बारिश और महामारी की चुनौतियों के बीच सबरीमला में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:17 IST

Open in App

पथनमथिट्टा (केरल), 16 नवंबर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और कोविड महामारी के खतरे से जूझते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही दो महीने के वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा की शुरुआत हुई।

आज तड़के मंदर के कपाट खुलने के बाद गर्भगृह में मुख्य पुजारी एन परमेश्वरन नम्बूदिरी ने पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित किया और श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति दी गई।

पिछले साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को ‘वर्चुअल’ कतार के जरिये जाने की अनुमति दी गई ताकि महामारी और भारी बारिश के मद्देनजर तीर्थयात्रियों के रेले को नियंत्रित किया जा सके। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन आवेदन के बाद कतार में लगने की अनुमति दी गई है।

मलयाली कैलेंडर के महीने ‘वृच्चिकम’ के पहले दिन मंदिर में भारी भीड़ होती है लेकिन आज सुबह श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम देखी गई। अधिकारियों ने भारी बारिश के चलते, अगले तीन से चार दिन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पाम्पा नदी में स्नान करने की परंपरा की भी अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि पानी का स्तर ऊंचा है।

प्रधान पुजारी (तंत्री) के. महेश मोहनरारु की उपस्थिति में सोमवार को निवर्तमान पुजारी वी के जयराज पाटिल ने मंदिर का गर्भगृह खोला। सरकार के सूत्रों के अनुसार, कोविड के मद्देनजर सरकार ने इस बार ‘वर्चुअल’ कतार व्यवस्था के जरिये प्रतिदिन केवल 30 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए