लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2022: देशभर में मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 14, 2022 11:31 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक ओर हरकी पैड़ी को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है तो वहीं देश के अन्य राज्यों से मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की स्नान करते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने हरकी पैड़ी को सील किया हुआ है।मकर संक्रांति के अवसर पर देश के अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं की स्नान करते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज श्रद्धालु हरिद्वार में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर स्नान नहीं पाए। बता दें कि कोविड-19 के मामलों लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से प्रशासन ने इस बार स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। मगर देश के अन्य राज्यों से मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं की स्नान करते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक नजारा पटना के गांधी घाट पर दिखा, जहां मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आए। 

वहीं, यहां के एक स्थानीय पुजारी ने एएनआई को बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग डुबकी लगाने आते हैं, लेकिन इस साल कोविड के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम है। पटना के अलावा उत्तरकाशी की भागीरथी नदी से भी श्रद्धालुओं की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय लोगों ने उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में 'देव डोली' स्नान किया। इस अनुष्ठान के अनुसार, स्थानीय लोग अपने गांव के देवताओं की पालकियों को पवित्र नदियों में डुबकी लगाने के लिए ले जाते हैं। 

प्रयागराज में भी मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इस मामले में एसपी मेला राजीव नारायण मिश्रा का कहना है कि कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को घाटों के पास तैनात किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड के उचित व्यवहार का पालन किया जाए।  यही नहीं, मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में 'सरोवर' में पवित्र डुबकी लगाते और पूजा करते हुए भी नजर आए। 

बताते चलें कि इस साल देशभर से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होते हुए देखा जा रहा है, जिसकी वजह से मकर संक्रांति के मौके पर हरकी पैड़ी पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल भी कोरोनाकाल में लगभग पांच लाख श्रद्धालु यहां स्नान के लिए आए थे। हालांकि, जिला प्रशासन ने इस बार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्नान पर तीन दिन पहले से ही रोक लगा दी है।

टॅग्स :मकर संक्रांतिकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी