लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन के कथावाचक देवकीनन्दन समेत 6 के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 2, 2020 05:57 IST

देवकीनन्दन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक संबोधन करने एवं वहां मौजूद महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह मामला थाना हाईवे की एक कालोनी का है। वृन्दावन के कथावाचक देवकीनन्दन उस समय सुर्खियों में आए थे जब अपने पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने एससी एसटी एक्ट के कुछ प्रावधानों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को नए संशोधन से पलट दिया था

वृन्दावन के भागवत कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक संबोधन करने एवं वहां मौजूद महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। एसएसपी का कहना है कि मामले की प्राथमिक विवेचना कराई जा रही है जिसके आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह मामला थाना हाईवे की एक कालोनी का है। उसमें आरोप लगाया गया है कि 24 फरवरी को छटीकरा रोड, वृन्दावन में स्थित शांति सेवा धाम के मुख्य ट्रस्टी एवं कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर, उनके भाई विजय शर्मा तथा गजेंद्र, श्याम सुंदर, अमित और धर्मेंद्र ने वादी के घर में घुसकर उसको बुरी तरह मारा-पीटा, उसके साथ गाली-गलौज की,उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ भी की गई।

पुलिस को सूचना देने आरोपी मौके से भाग गए। गौरतलब है कि वृन्दावन के कथावाचक देवकीनन्दन उस समय सुर्खियों में आए थे जब अपने पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने एससी एसटी एक्ट के कुछ प्रावधानों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को नए संशोधन से पलट दिया था और उस समय उन्होंने कई शहरों में सवर्णों के विरोध प्रदर्शनों की अगुआई की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘इस मामले की जांच रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार को दी गई है। वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट देंगे। परिणाम आने पर उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।’’

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टSC/ST एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ईसाई या इस्लाम धर्म अपनाने के बाद नहीं मिलेगा एससी का दर्जा

भारतUP: एससी/ एसटी एक्ट का झूठा मुकदमा लिखवाना पड़ा भारी, तीन साल की हुई सजा

कारोबारRailway Board: एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण रोस्टर को नियमानुसार बनाए रखिए?, रेलवे बोर्ड ने सभी 17 रेलवे जोन को लिखा पत्र

भारतReservation in India: आरक्षण पर रार जारी, मायावती ने कहा- राहुल गांधी दे रहे गलत बयान, एससी-एसटी का पदोन्नति पर हंगामा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप