लाइव न्यूज़ :

Devesh Chandra Thakur: यादव और मुसलमान ने नहीं दिया वोट, काम नहीं करेंगे, जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बिगड़े बोल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2024 15:14 IST

Devesh Chandra Thakur: देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि एनडीए के वोटों में से कितना चिरहरण हुआ इसका कोई भी उचित कारण नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देDevesh Chandra Thakur: कुशवाहा समाज का वोट अचानक कट गया। Devesh Chandra Thakur: सीतामढ़ी में उसका क्या फर्क पड़ जाता?Devesh Chandra Thakur: सीतामढ़ी के कुशवाहा समाज के लोग उनसे काम करवाने जाते?

Devesh Chandra Thakur: बिहार में सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर यादवों और मुसलमानों से वोट नहीं मिलने के कारण नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 22 सालो से राजनीति में सक्रिय है और इस दौरान यादव और मुसलमान लोगों का उन्होंने सबसे ज्यादा काम किया। लेकिन अब वे यादव और मुसलमान का काम नहीं करेंगे। कोई अगर इस जाति का है और उनके यहां काम करवाने आता है तो आए जरूर, लेकिन चाय नाश्ता करें और वापस जाएं, मैं उनका काम नहीं करूंगा। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि एनडीए के वोटों में से कितना चिरहरण हुआ इसका कोई भी उचित कारण नहीं है। सुरी और कलवार समाज का आधा से अधिक वोट कट गया, क्या कारण है बताइए? कुशवाहा समाज का वोट अचानक कट गया। यह सब तो एनडीए का वोट था, लेकिन आखिर क्यों कट गया?

कुशवाहा समाज के लोग केवल इसलिए खुश हो गए कि लालू प्रसाद ने इस समाज के सात लोगों को टिकट दे दिया था। क्या कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया है? इस समाज के भाजपा से उपमुख्यमंत्री हैं सरकार में, उपेंद्र कुशवाहा अगर जीत गए होते तो आज केंद्रीय मंत्री बन गए होते। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज से कोई पांच या सात लोग भी एमपी बन जाते जो सीतामढ़ी में उसका क्या फर्क पड़ जाता?

क्या सीतामढ़ी के कुशवाहा समाज के लोग उनसे काम करवाने जाते? इनकी सोच कितनी विकृत हो गई है। अगर कह दूं कि कुशवाहा समाज के लोग अपना काम कराने के लिए लालू प्रसाद से सात कुशवाहा उम्मीदवारों के पास जाएं तो कैसा लगेगा? उन्होंने कहा कि मेरे पास एक मुस्लिम समाज के शख्स कुछ काम कराने के लिए आए थे।

लेकिन हमने स्पष्ट कह दिया कि आप तो लालटेन को वोट दिए होंगे, इसलिए आए हैं तो चाय नाश्ता कीजिए और चलते बनिए, आपका काम नहीं करेंगे। जब नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखकर उस शख्स ने तीर पर वोट नहीं किया तो उसका चेहरा देखकर लालू का काम क्यू करूं? इधर, देवेश चंद्र ठाकुर के बयान के बाद अब राजद ने बड़ा हमला बोला है। राजद की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है।

इस पोस्ट के द्वारा राजद ने बिहार सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जदयू पर संकीर्ण मानसिकता वाले जातिवादी लोग करार दिया है। राजद ने कहा कि कि ये महाशय नीतीश कुमार के चहते नए-नवेले सांसद हैं। सबसे कम आबादी से संबंध रखने वाला यह सांसद बिहार की 32 फीसदी आबादी को ठेंगा दिखा रहा है। कल को दूसरे वर्ग वोट नहीं करेंगे तो उनके प्रति भी इसका यही दुर्भाव रहेगा?

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए