लाइव न्यूज़ :

बचाना है इन्हें अपना जमाई और काली कमाई!: नवाब मलिक के आरोपों पर फडणवीस की पत्नी अमृता का पलटवार

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2021 12:16 IST

मलिक के पूर्व सीएम और पति देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोपों को लेकर पत्नी अमृता फडणवीस ने काफी नाराजगी जाहिर की है। अमृता फडणवीस ने मंत्री नवाब मलिक को लेक कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। लेकिन हर बार झूठ और मक्कारी की ही बातें सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस बुधवार कई आरोप लगाएंफडणवीस की पत्नी अमृता ने मलिक पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जमाई और काली कमाई को बचाना है

मुंबईः महाराष्ट्र में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री व एनसीपी नेता  नवाब मलिक के लगाए आरोपों के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को उनपर कई आरोप लगा डाले। वहीं आज फडणवीस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मलिक ने उनके अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने और बतौर मुख्यमंत्री रहते अपराधियों का बचाव करने को लेकर तीखा हमाला बोला।

मलिक के पूर्व सीएम और पति देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोपों को लेकर पत्नी अमृता फडणवीस ने काफी नाराजगी जाहिर की है। अमृता फडणवीस ने मंत्री नवाब मलिक को लेक कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। लेकिन हर बार झूठ और मक्कारी की ही बातें सुनाई। बचाना है इन्हें अपना जमाई और काली कमाई!" गौरतलब है कि मलिक ने कुछ दिनों पहले अमृता की एक कथित ड्रग पेडलर के साथ तस्वीर शेयर की थी।

नवाब मलिक पर इससे पहले हमाल बोलते हुए अमृता ने कहा था कि, देवेंद्र और मेरी अलग-अलग पहचान है। कोई अगर मुझ पर आरोप लगाता है तो मैं उसे बिल्कुल नहीं छोड़ती। उन्होंने तब कहा था कि मलिक अगर वो पुरुष हैं तो मेरे जरिए देवेंद्र को निशाना ना बनाएं।

गौरतलब है कि बुधवार फडणवीस के आरोपों पर जवाब देते हुए मलिक ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे तो हमेशा अपराधियों का बचाव करते थे। कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नागपुर के मुन्ना यादव फड़नवीस के बेहद करीबी थे और उन्हें उनकी सरकार में पद भी दिया गया था।

मलिक ने यह भी कहा कि  नोटबंदी के दौरान हर जगह नकली नोटों का पता चला लेकिन ऐसी कोई घटना क्यों दर्ज नहीं की गई? मुंबई पुलिस ने 8 अक्टूबर, 2017 को 14 करोड़ रुपये की नकली मुद्रा जब्त की, लेकिन देवेंद्र फडणवीस के आशीर्वाद की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसनवाब मलिकमुंबईSameer Wankhede
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए