लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता और सीएम ठाकरे के बीच विवाद, भाजपा नेता बोले-काश, नोकझोंक न हों!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 21:09 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, ''मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव जी को अपना स्तर ऊंचा रखना चाहिए। अगर कुछ कहा भी जाए तो मेरी पत्नी को जवाब नहीं देना चाहिए। ऐसी चीजों को नज़रअंदाज करना चाहिए, लेकिन यह उनका मुद्दा है, मैं और कुछ नहीं कहूंगा।''

Open in App
ठळक मुद्देपेशे से बैंककर्मी अमृता फड़नवीस ट्विटर पर बहुत सक्रिय रहती हैं।शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करती हैं।अमृता फड़नवीस एक गायिका भी हैं।

नागपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच तीखी नोकझोंक नहीं हो। पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और ठाकरे के बीच हाल ही में हुई नोकझोंक के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ''देखिए, मुख्यमंत्री उद्धव जी और मेरी पत्नी में एक समानता है। उद्धव जी ताना मारना बंद नहीं करते और मेरी पत्नी बेवजह के बयानों पर प्रतिक्रिया देना बंद नहीं करती हैं।'' फड़नवीस ने कहा, ''मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव जी को अपना स्तर ऊंचा रखना चाहिए। अगर कुछ कहा भी जाए तो मेरी पत्नी को जवाब नहीं देना चाहिए।

ऐसी चीजों को नज़रअंदाज करना चाहिए, लेकिन यह उनका मुद्दा है, मैं और कुछ नहीं कहूंगा।'' पेशे से बैंककर्मी अमृता फड़नवीस ट्विटर पर बहुत सक्रिय रहती हैं और अक्सर शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करती हैं।

हाल ही में, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश देने के बाद, उन्होंने ठाकरे का नाम लिए बिना उन्हें कहा, ''ऐ भोगी, कुछ तो सीखो हमारे योगी से।’’ इसी बात को लेकर बाद में ठाकरे ने अमृता पर तंज कसते हुए एक कार्यक्रम में कहा, राज्य के मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव गाते हैं, यह जानकर मैं चौंक गया।

मैंने सोचा था कि आज तक केवल एक ही व्यक्ति गाता है।'' अमृता फड़नवीस, जो एक गायिका भी हैं, ने मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का हवाला देते हुए जवाबी हमला बोला। उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, ''मैंने सोचा था कि केवल आप ही अरबपति हैं। मैं यह जानकर चौंक गई कि आपकी पत्नी का भाई भी अरबपति है।'' 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसBJPउद्धव ठाकरेशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो