लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Lok Sabha Results 2024: देवेंद्र फणडवीस ने ली हार की जिम्मेदारी, डिप्टी-सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश की

By आकाश चौरसिया | Updated: June 5, 2024 15:19 IST

Maharashtra Lok Sabha Results 2024: महाराष्ट्र भाजपा में जो भी उतार-चढ़ाव या लोकसभा चुनाव से संबंधित टिकट-बंटवारे हुए, उनमें देवेंद्र का अच्छा-खासा रोल रहा और उनके द्वारा दिए गए नामों पर ही आलाकमान ने मुहर लगाई। अब ऐसे में डिप्टी-सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश देवेंद्र फडणवीस ने आलाकमान से की है।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारीडिप्टी-सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी हैआए परिणामों में भाजपा को कुल 9 सीटें मिली

Maharashtra Lok Sabha Results 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आते ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र में मिली करारी हार की जिम्मेदारी ले ली है। क्योंकि राज्य में भाजपा को सिर्फ 9 सीटों पर जीत मिली और उनके अलावा वहां से सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन कर उभरी, जिसने करीब 13 सीटों पर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 

हालांकि, इस वजह से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं भाजपा आलाकमान से अनुरोध करता हूं कि मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए ताकि मैं आगामी चुनावों में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर सकूं।" 

हुआ यूं कि देवेंद्र फडणवीस आलाकमान के बहुत करीब हैं, इसलिए शिवसेना (यूबीटी) के टूटने और एकनाथ शिंदे की सरकार को सत्ता में आने के बाद उन्हें तुरंत वित्त मंत्री और राज्य का डिप्टी-सीएम बना दिया गया था। लेकिन, वो मुख्यमंत्री पद की चाहत रख रहे थे, फिर भी उन्हें आलाकमान ने इस पद पर बने रहने के लिए कहा और तब कहीं जाकर उन्होंने डिप्टी-सीएम पद की शपथ ली। 

इसके बाद महाराष्ट्र भाजपा में जो भी उतार-चढ़ाव या लोकसभा चुनाव से संबंधित टिकट-बंटवारे हुए, उनमें देवेंद्र का अच्छा-खासा रोल रहा और उनके द्वारा दिए गए नामों पर ही आलाकमान ने मुहर लगाई। अब ऐसे में अगर बड़ी हार मिलती है, तो ये लाजिमी था कि देवेंद्र फडणवीस बैकफुट पर आ जाए और वैसा ही कुछ अब देखने को भी मिल रहा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024देवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम