लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री का बंगला खाली करना शुरू किया, मुंबई में ही नए आवास की तलाश

By भाषा | Updated: November 29, 2019 00:17 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली करना शुरू कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम फड़नवीस ने सरकारी बंगला खाली करना शुरू कियाफड़नवीस ने अपने परिवार के लिए मुंबई में ही नए आवास की तलाश शुरू कर दी है

मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली करना शुरू कर दिया। पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का एक वाहन दोपहर में फड़नवीस के सामानों को दूसरी जगह पहुंचाने के लिए मालाबार हिल इलाके में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ पहुंचा।

वहां पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया। भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक, नागपुर के रहने वाले फड़नवीस ने मुंबई में नए आवास की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि वह और उनके परिवार के लोग महानगर में ही रहेंगे।

फड़नवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में बड़े पद पर कार्यरत हैं और उनकी दोनों बेटियां यहां पढ़ाई करती हैं। अक्टूबर 2014 में फड़नवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे सभी मुंबई में रहने लगे। भाजपा के विधायक दल के नेता फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए। नयी विधानसभा में उनके नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना है। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप