लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस का इस्तीफा, सिर्फ 80 घंटे रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत साबित करने को कहा था

By धीरज पाल | Updated: November 26, 2019 15:40 IST

Devendra Fadnavis Resigned Update: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ घंटे बाद अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार (23 नवंबर) को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया कि वह 27 नवंबर को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करें। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज आयोजित एक प्रेस कांन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कल यानी 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार (23 नवंबर) को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ घंटे बाद अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। बता दें कि महज तीन दिन के अंदर देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफा दिया है।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया कि वह 27 नवंबर को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करें। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। शीर्ष अदालत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निर्देश दिया कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्य बुधवार को ही शपथ ग्रहण करें। 

अदालत ने कहा कि समूची प्रक्रिया पांच बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान गुप्त मतदान नहीं हो और विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?