लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस के OSD के अमरावती स्थित घर पर हमला, घर के बाहर खड़ी कार तोड़ डाली गई

By भाषा | Updated: October 29, 2019 19:11 IST

सोमवार की शाम हुई घटना के समय ओएसडी श्रीकांत भारतीय कुछ पारिवारिक सदस्यों के साथ घर से बाहर थे। अ

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस के ओएसडी के अमरावती स्थित घर पर लोगों के एक समूह ने हमला कियाघटना को हालिया विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के अमरावती स्थित घर पर लोगों के एक समूह ने हमला किया और बाहर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ की।

घटना को हालिया विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम हुई घटना के समय ओएसडी श्रीकांत भारतीय कुछ पारिवारिक सदस्यों के साथ घर से बाहर थे। अधिकारी ने कहा कि मुंबई से करीब 680 किलोमीटर दूर विदर्भ नगर के राजपेठ क्षेत्र स्थित घर में हालांकि भारतीय के माता-पिता मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई। अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान समूह ने भारतीय के भाई एवं अमरावती के भाजपा पार्षद तुषार की कार में तोड़फोड़ भी की, जो घर के बाहर खड़ी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना हालिया विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी प्रतीत होती है। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कुछ और नहीं कहा।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय के माता-पिता की शिकायत पर घर में अवैध रूप से घुसने, दंगा और डराने-धमकाने से संबंधित भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों में से दो लोगों की पहचान हो गई है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो