लाइव न्यूज़ :

Devendra Fadnavis Oath: देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे, अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2024 18:00 IST

देवेंद्र फडणवीस तीसरीबार राज्य के सीएम पद की बागडोर संभाल रहे हैं। इससे पहले वह 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहे और 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद कुछ समय के लिए इस पद पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाईफडणवीस तीसरी बार राज्य के सीएम पद की बागडोर संभाल रहे हैंइससे पहले वह 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहे

Devendra Fadnavis Oath Ceremony: भाजपा के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्होंने मराठी में शपथ ली। उनके बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

फडणवीस तीसरी बार राज्य के सीएम पद की बागडोर संभाल रहे हैं। इससे पहले वह 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहे और 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद कुछ समय के लिए इस पद पर रहे, जब अजित पवार डिप्टी सीएम थे।

मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में हजारों की संख्या में उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की और  शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी मां से आशीर्वाद लिया।

बीते बुधवार को उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। निश्चित रूप से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय फडणवीस को गया। उनकी कुशल रणनीति की वजह से भाजपा 132 सीटों पर विजयी रही। जबकि वह राज्य की 288 सीटों में से केवल 149 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था। 

कौन हैं देवेंद्र फडणवीस?

देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस है। उनका जन्म 22 जुलाई, 1970 को गंगाधरराव और सरिता फडणवीस के घर हुआ था। उन्होंने नागपुर के सरस्वती विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद 1986 में धरमपेठ जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद नागपुर के सरकारी कॉलेज से कानून की डिग्री भी प्राप्त की है। साथ ही, जर्मन फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है।

राजनीतिक करियर

फडणवीस ने पहली बार 1992 में नागपुर नगर निगम में पार्षद के रूप में राजनीति में प्रवेश किया और जल्दी ही रैंकों में ऊपर चढ़ गए। वह 27 साल की उम्र में नागपुर के सबसे कम उम्र के मेयर बन गए। उनकी महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता 2014 में मिली जब भाजपा द्वारा राज्य विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक संख्या में सीटें जीतने के बाद उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

2014 से 2019 तक के उनके कार्यकाल ने उन्हें महाराष्ट्र में लगभग पांच दशकों में पूर्ण पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री के रूप में चिह्नित किया। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका के अलावा, फडणवीस ने गृह मामलों, शहरी विकास और कानून और न्यायपालिका सहित विभिन्न प्रमुख विभागों को संभाला है। उन्हें शासन सुधारों और बुनियादी ढाँचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने, महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जलयुक्त शिवार अभियान जैसी पहलों को लागू करने के लिए जाना जाता है।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट का कर रहे हैं नेतृत्व

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में फडणवीस ने महाराष्ट्र की नागरपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से करीब चालीस हजार वोटों (39710) से विजयी रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुधाड़े को शिकस्त दी। इस सीट में उन्हें 129401 मत हासिल हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 89691 वोट मिले। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की