लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस किया दावा- मैं पहले ही कह चुका हूं, दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा

By भाषा | Updated: July 22, 2019 06:32 IST

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उठा रहे हैं। उनके जाल में मत फंसिए। दोनों पार्टियों में ऐसे कई लोग हैं जो अनावश्यक बोलते रहते हैं।’’

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस  ने रविवार को कहा कि वह सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों के मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि दूसरी बार भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री पद भाजपा और शिवसेना दोनों में विवाद की वजह बना रहा है और दोनों पार्टियों से नेता गाहे बगाहे इस पर बोलते रहते हैं।

यहां प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने बताया, ‘‘मैं सिर्फ भाजपा का ही नहीं बल्कि शिवसेना, आरपीआई, राष्ट्रीय समाज पक्ष (राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों) का भी मुख्यमंत्री हूं। जनता यह निर्णय करेगी कि कौन अगला मुख्यमंत्री होगा। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारा काम ही हमारे लिये बोलेगा।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं ही वापसी करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उठा रहे हैं। उनके जाल में मत फंसिए। दोनों पार्टियों में ऐसे कई लोग हैं जो अनावश्यक बोलते रहते हैं।’’ इस बीच शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार शाम कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है।’’

हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। राउत ने फडणवीस के बयान पर भी टिप्पणी से इनकार कर दिया कि वह ‘‘भाजपा और शिवसेना के मुख्यमंत्री हैं’’ और राज्य विधानसभा चुनाव के बाद वही इस पद पर वापसी करेंगे। हाल में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना की पसंद की बात कही गई।

इसके जवाब में ठाकरे ने कहा था, ‘‘जनता ही फैसला करेगी कि मैं इस पद पर काबिज होने के लिये तैयार हूं या नहीं। मैं इस बारे में नहीं बात कर सकता क्योंकि यही एकमात्र चीज है जो मेरे हाथ में नहीं है।’’ ठाकरे उत्तर महाराष्ट्र में अपनी ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा के दौरान समाचार चैनलों को संबोधित कर रहे थे। समझा जाता है कि दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और शिवसेना के कुछ नेताओं ने भी हमेशा ‘‘सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी’’ पर जोर दिया है।

उधर, फडणवीस एक अगस्त को अमरावती जिले में गुरुकुंज मोजारी से ‘महा जनादेश’ यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा का पहला चरण एक से नौ अगस्त तक होगा और इसमें विदर्भ से उत्तर महाराष्ट्र के नंदूरबार तक के इलाकों को कवर किया जायेगा। दूसरा 17 से 31 अगस्त तक होगा जिसमें औरंगाबाद और नासिक के इलाकों को शामिल किया जायेगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘‘इस दौरान वह 104 रैलियों, 228 स्वागत सभाओं और 20 संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।’’

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की