लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव सरकार द्वारा राणा दंपति पर लगाये गये देशद्रोह के आरोप को मूर्खतापूर्ण फैसला कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 11, 2022 13:56 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर में कहा कि सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई पुलिस को देशद्रोह जैसे मामले में केस दर्ज करना ही नहीं चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने राणा दंपति पर देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने को मूर्खतापूर्ण भरा कदम बतायामुंबई पुलिस को उनके खिलाफ देशद्रोह जैसे मामले में केस दर्ज करना ही नहीं चाहिए थाहनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए गिरफ्तार करना बेहद बेवकूफी भरा कदम माना जाएगा

नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा पर देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने को मूर्खतापूर्ण भरा कदम बताया है।

देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को नागपुर में कहा कि सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई पुलिस को देशद्रोह जैसे मामले में केस दर्ज करना ही नहीं चाहिए था।

पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "किसी को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए गिरफ्तार करना बेहद बेवकूफी भरा कदम माना जाएगा और कोर्ट ने राणा दंपति को जमानत देकर सरकार की मूर्खता को सिद्ध कर दिया है।"

मालूम हो कि बीते 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में राणा दंपति के खिलाफ देशद्रोह और दो समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने के इरादे से कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें सांसद पत्नी और विधायक पति को बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

वहीं जमानत मिलने के बाद सांसद नवनीत राणा ने विभिन्न शारीरिक तकलीफों का हवाला देते हुए इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। जहां से वो घर पहुंची और बेल शर्तों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ राजनीतिक बयान देने लगीं।

जिसके बाद शिवसेना भी सांसद नवनीत राणा पर हमलावर हुई और आरोप लगाया कि राणा ने राजनीति करने के लीलावती अस्पताल के एमआईआई कमरे से अपने शारीरिक जांच की फोटो मीडिया में सर्कुलेट करवाई।

इउस मामले में शिवसेना ने बीएमसी से भी आग्रह किया है कि वो लीलावती अस्पताल के खिलाफ एक्शन लें और राणा से उनकी एमआईआई रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए कहा है।

कुल मिलाकर राणा दंपति ने इस समय उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक रखा है और भाजपा इसमें उनका साथ दे रही है और शिवसेना राणा दंपति पर आरोप लगा रही है कि वो भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र को अस्थिर करने की साजिश रच रही हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसनवनीत राणाउद्धव ठाकरे सरकारमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?