लाइव न्यूज़ :

'राजनीति आएगी और जाएगी लेकिन...', शरद पवार को लेकर देवेंद्र फड़नवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 10:20 IST

अल्का लांबा ने शनिवार ट्वीट किया, "डरे हुए, लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं। देश के लोगों की लड़ाई एक अकेले राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी।"

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार के बयान के बाद कांग्रेस नेता अल्का लांबा के ट्वीट पर विवाद हो गया है।लांबा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र फड़नवीस ने राहुल गांधी पर भारत की राजनीतिक संस्कृति को विकृत करने का आरोप लगाया है।

मुंबईः गौतम अडानी और सावरकर पर राहुल गांधी के बयान के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस अपनी ही सहयोगी पार्टियों के निशाने पर आ चुकी है। राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सहयोगी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी है, अब शरद पवार के अडानी के पक्ष में दिए बयान पर भी वह घिर चुकी है।

दरअसल कांग्रेस नेता अलका लांबा ने शरद पवार पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि 'लालची' और डरे हुए लोग की सत्ता के गुण गा रहे हैं। लांबा के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और राहुल गांधी पर भारत की राजनीतिक संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगाया।

 उन्होंने कहा कि 'राजनीति आएगी और जाएगी लेकिन 35 साल के अपने लंबे समय से सहयोगी और भारत के सबसे वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं में से एक और महाराष्ट्र के 4 बार के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस नेता का ट्वीट भयावह है।” फड़नवीस ने कहा कि राहुल गांधी भारत की राजनीतिक संस्कृति को विकृत कर रहे हैं।

 शरद पवार ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कांग्रेस की उस मांग की ही कटघरे में खड़ा कर दिया जिसकी जमीन पर वह सत्ता पक्ष पर हमलावर थी। अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में जेपीसी की मांग को गैरमहत्वपूर्ण बताते हुए शरदा पवार ने कहा कि इसकी कोई जरूरत ही नहीं है जब शीर्ष अदालत ने मामले में एक समिति गठित कर चुका है। यहां तक कि शरद पवार ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को अडानी पर जानबूझकर हमला करने के रूप में व्यक्त किया।

एनसीपी नेता ने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे का कुछ ज्यादा ही तुल दे दिया। अगर जेपीसी में 21 सदस्य हैं, तो संसद में संख्या बल के कारण 15 सत्ता पक्ष से और छह विपक्षी दलों से होंगे, जो समिति पर संदेह पैदा करेगा। 

अल्का लांबा के ट्वीट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तुरंत टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या यह कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि बिल्कुल नहीं। पवार पर कांग्रेस के विचार नहीं है। उनके लिए पार्टी हैंडल चेक करें।लांबा ने कहा,  मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता हूँ, मेरे ट्वीट मेरे निजी हैंडल पर मेरे स्वतंत्र विचार हैं, उनकी जिम्मेदारी और मेरी जिम्मेदारियां हैं, पार्टी में लोकतंत्र है, हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है।

टॅग्स :अलका लांबादेवेंद्र फड़नवीसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'