लाइव न्यूज़ :

जूनियर पोस्ट स्वीकार करने वाले महाराष्ट्र के चौथे पूर्व मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फड़नवीस, जानिए बाकी 4 नेताओं के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 11:50 IST

देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा था कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह खुद (फड़नवीस) मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, बाद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि फड़नवीस इस सरकार का हिस्सा होंगे और फड़नवीस ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस 2014 से 2019 तक पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहे थे।एक पूर्व मुख्यमंत्री का किसी सरकार में कनिष्ठ पद स्वीकार करना शायद ही देखने को मिलता है।

मुंबई: एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के ऐसे चौथे नेता हो गए, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहने के बाद किसी सरकार में जूनियर (कनिष्ठ) पद स्वीकार किया है।

बता दें कि देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा था कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह खुद (फड़नवीस) मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, बाद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि फड़नवीस इस सरकार का हिस्सा होंगे और फड़नवीस ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उल्लेखनीय है कि फड़नवीस 2014 से 2019 तक पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहे थे। 

वहीं, 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद जब शिवसेना का भाजपा से गठजोड़ टूट गया, फड़नवीस अजीत पवार के नेतृत्व वाले राकांपा विधायकों के एक समूह के समर्थन से फिर से मुख्यमंत्री बने लेकिन आवश्यक संख्या बल नहीं जुटा पाने के चलते तीन दिनों के अंदर ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। एक पूर्व मुख्यमंत्री का किसी सरकार में कनिष्ठ पद स्वीकार करना शायद ही देखने को मिलता है। लेकिन महाराष्ट्र में पूर्व में ऐसी स्थिति देखने को मिली है।

कांग्रेस नेता शंकरराव चव्हाण 1975 में मुख्यमंत्री बने थे और वसंतदादा पाटिल द्वारा उनकी जगह लेने से पहले वह दो साल पद पर रहे थे। 1978 में शरद पवार (पाटिल कैबिनेट के मंत्री) ने सरकार गिरा दी और मुख्यमंत्री बन गए। पवार नीत प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार में चव्हाण वित्त मंत्री बने। शिवाजीराव पाटिल नीलांगकर जून 1985 से मार्च 1986 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। कई वर्षों बाद वह 2004 में सुशील कुमार शिंदे सरकार में राजस्व मंत्री रहे। नारायण राणे, शिवसेना में रहने के दौरान, 1999 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे और एक साल से भी कम समय तक पद पर रहे थे। बाद में वह शिवसेना छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। वह विलासराव देशमुख सरकार में राजस्व मंत्री बने।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेशरद पवारBJPजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो