लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था की ‘खराब हालत’ के बावजूद मोदी को लेकर दीवानगी समझ से परे : सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: June 14, 2019 05:15 IST

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था की ‘खस्ताहाल स्थिति’ के बावजूद प्रधानमंत्री को लेकर दीवानगी समझ से परे है।

Open in App

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था की ‘खस्ताहाल स्थिति’ के बावजूद प्रधानमंत्री को लेकर दीवानगी समझ से परे है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विकास की बजाय भावनात्मक मुद्दे उछालकर चुनाव जीता।

सिद्धरमैया ने कहा कि कम आर्थिक संवृद्धि दर (जीडीपी), बढ़ती बेरोजगारी और रुपये के घटते मूल्य के बावजूद नरेंद्र मोदी की सरकार को मीडिया समेत देश के लोगों का समर्थन मिला। सिद्धरमैया ने कहा‘, ‘--उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है--इसके बावजूद मोदी, मोदी, मोदी हो रहा है, मैं नहीं जानता कि ऐसा क्यों हो रहा है।’’ मैसूरू में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल तक प्रधानमंत्री रहने पर उन्होंने आर्थिक विकास के लिये क्या किया।

नोटबंदी--इसका क्या परिणाम रहा। आपको (मीडिया को) भाजपा के लोगों से इस बारे में पूछना चाहिये।’’ हालिया लोकसभा में चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। उसने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ एक सीट पर उसे जीत मिली। सिद्धरमैया ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे और उन्हें बने रहना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘आज की स्थिति में ऐसा कोई भी नहीं है जो इस जिम्मेदारी को संभाल सके। कोई वैकल्पिक नेतृत्व नहीं है।’’

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल ने हाल में एक प्रस्ताव पारित करके राहुल गांधी से पद पर बने रहने का अनुरोध किया था। गांधी ने गत 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी। 

टॅग्स :सिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः धैर्य का फल मिलेगा?, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा

भारत‘वीबी-जी राम जी’ बिल पर सीएम नायडू की चिंता पर सिद्धरमैया का रिएक्शन, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया