लाइव न्यूज़ :

बारिश के डेढ़ माह गुजरने के बावजूद महाराष्ट्र के 24 जिले सूखे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 15, 2019 07:30 IST

बारिश के लिए अनुकूल स्थिति नहीं पश्चिम बंगाल की खाड़ी में फिलहाल बारिश के हिसाब से अनुकूल स्थिति नहीं है. इसीलिए मराठवाड़ा व विदर्भ में भारी बारिश के अनुकूल परिस्थिति नहीं है़ इसी वजह से मराठवाड़ा व विदर्भ में खरीफ फसल की बुआई पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्देकोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र के चार जिलों व नासिक को छोड़कर राज्य के 24 जिलों में बहुत कम बारिश हुई है.मराठवाड़ा में औसत से 31 प्रतिशत तथा विदर्भ में 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

बरसात के मौसम के डेढ़ महीने गुजर जाने के बावजूद कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र के चार जिलों व नासिक को छोड़कर राज्य के 24 जिलों में बहुत कम बारिश हुई है. मराठवाड़ा में औसत से 31 प्रतिशत तथा विदर्भ में 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

इसकी वजह से इन जिलों में बुआई नहीं हो सकी है और उन्हें अच्छी बारिश की प्रतीक्षा है. राज्य में फिलहाल कोंकण व मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो रही है. मराठवाड़ा, विदर्भ में कुछ स्थानों पर बारिश दिखाई दे रही है. मध्य महाराष्ट्र में औसत से 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है.

अहमदनगर (8%) पुणे (75%), सातारा (21%), कोल्हापुर (26%) में ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. सोलापुर (-50%), सांगली (-15%) कम बारिश हुई है. उत्तर महाराष्ट्र में केवल नासिक जिले में 21% अधिक बारिश दर्ज की गई है. नंदुरबार (- 36%), जलगांव (-17%), धुलिया (-16%) जिले अब भी सूखे हैं. मराठवाड़ा में 31% कम बारिश मराठवाड़ा में 1 जून से 14 जुलाऊ तक औसत से 31% कम बारिश दर्ज की गई है. हिंगोली (- 46%) व नांदेड़ (- 45%) जिलों में सबसे कम बारिश हुई है. बीड़ (-37%), परभणी (-34%), उस्मानाबाद (-26%), लातूर (-32%), जालना (-17%), औरंगाबाद (-8%) औसत से कम बारिश दर्ज की गई है. विदर्भ में 30% कम बारिश संपूर्ण विदर्भ में औसत से 30% कम बारिश हुई है.

यवतमाल (-51%), वर्धा (-43%), वाशिम (-41%), अमरावती (- 39%), भंडारा (- 31%), अकोला (- 28%), चंद्रपुर (-23%), गोंदिया (-37%), नागपुर (-26%), गढ़चिरोली (- 20%) कम बारिश हुई है. इन जिलों में बारिश की नितांत जरूरत है. बारिश के लिए अनुकूल स्थिति नहीं पश्चिम बंगाल की खाड़ी में फिलहाल बारिश के हिसाब से अनुकूल स्थिति नहीं है. इसीलिए मराठवाड़ा व विदर्भ में भारी बारिश के अनुकूल परिस्थिति नहीं है़ इसी वजह से मराठवाड़ा व विदर्भ में खरीफ फसल की बुआई पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप