लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने कहा, चुनौतियों के बावजूद अपनी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए तैयार है दिल्ली

By भाषा | Updated: July 10, 2020 05:33 IST

सिसोदिया ने कहा कि महामारी की वजह से पैदा हुई कई चुनौतियों के बावजूद दिल्ली अपनी अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार के लिए तैयार हो रही है। सिसोदिया के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुदरा और ई-कॉमर्स कंपनियों को राष्ट्रीय राजधानी में निवेश का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि कहा है कि कई तरह की चुनौतियों के बावजूद दिल्ली कोविड-19 से प्रभावित अपनी अर्थव्यवस्था को उबारने की तैयारी में जुटी है।

नई दिल्लीःदिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुदरा और ई-कॉमर्स कंपनियों को राष्ट्रीय राजधानी में निवेश का न्योता देते हुए कहा है कि कई तरह की चुनौतियों के बावजूद दिल्ली कोविड-19 से प्रभावित अपनी अर्थव्यवस्था को उबारने की तैयारी में जुटी है। सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को ‘इन्वेस्ट इंडिया एक्सक्लूसिच इन्वेस्टमेंट फोरम’ को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव उसके स्वास्थ्य प्रभाव से अधिक लंबा खिंचेगा। 

सिसोदिया के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्र की राष्ट्रीय निवेश संवर्द्धन और सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया द्वारा आयोजित फोरम का मकसद राज्य सरकार और संभावित निवेशकों को एक साझा मंच पर लाना है। इसके जरिये वे विचारों को साझा कर सकते हैं, अनुकूल नीतियों के बारे में बता सकते हैं। साथ ही इस के जरिये संभावित निवेशकों को तैयार बुनियादी ढांच और दिल्ली के औद्योगिक पारिस्थतिकी तंत्र का और ब्योरा मिलेगा। 

सिसोदिया ने कहा कि महामारी की वजह से पैदा हुई कई चुनौतियों के बावजूद दिल्ली अपनी अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार के लिए तैयार हो रही है। कंपनियों के लिये दिल्ली किस प्रकार से बेहतर निवेश अवसर उपलब्ध कराती है इसके बारे में सिसोदिया ने कहा, ‘‘दिल्ली अवसरों का शहर है। हमारी राज्य जीडीपी पिछले सात साल के दौरान दोगुनी हुई है और प्रति व्यक्ति आय 3,89,000 रुपये वार्षिक है जो कि राष्ट्रीय औसत के मुकाबले तीन गुणा अधिक है। 

वक्तय में सिसिदिया के हवाले से यह भी कहा गया है कि, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी एक जन- केन्द्रित प्रभावी सरकार है।’’ 

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील