लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Encounter: मौका दिए जाने के बावजूद 3 आतंकवादियों ने नहीं किया समर्पण, सेना ने किया ढेर

By भाषा | Updated: October 7, 2020 19:50 IST

अधिकारियों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की 44वीं इकाई ने रात साढ़े आठ बजे के आसपास अभियान रोक कर आतंकवादियों को समर्पण करने का मौका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान सुरक्षा बलों ने कुछ प्रबुद्ध स्थानीय लोगों को बुलाकर उनसे आतंकवादियों को समझाने के लिए कहा गया। घेराबंदी करने के बाद 44 आरआर के कमांडिंग अफसर कर्नल ए के सिंह और उनके दल ने आतंकवादियों को समझाने बुझाने का निर्णय लिया।सेना ने कुछ धार्मिक लोगों और स्थानीय व्यक्तियों को बुलाकर लाउड स्पीकर पर उनसे घोषणा करवाई कि आतंकवादी समर्पण कर दें।

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों को कई बार समर्पण करने को कहा गया और इसके लिए समय भी दिया गया लेकिन वह नहीं माने जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया। अभियान कल शाम चार बजे शोपियां जिले के सुगन क्षेत्र में शुरू हुआ।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की 44वीं इकाई ने रात साढ़े आठ बजे के आसपास अभियान रोक कर आतंकवादियों को समर्पण करने का मौका दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कुछ प्रबुद्ध स्थानीय लोगों को बुलाकर उनसे आतंकवादियों को समझाने के लिए कहा गया।

क्षेत्र की घेराबंदी करने के बाद 44 आरआर के कमांडिंग अफसर कर्नल ए के सिंह और उनके दल ने आतंकवादियों को समझाने बुझाने का निर्णय लिया। उन्होंने कुछ धार्मिक लोगों और स्थानीय व्यक्तियों को बुलाकर लाउड स्पीकर पर उनसे घोषणा करवाई कि आतंकवादी समर्पण कर दें।

अधिकारियों ने कहा कि समर्पण की अपील करने वाले लोगों पर आतंकवादियों ने हथगोले फेंके। इसके बाद भारतीय सेना ने दिन शुरू होते ही फिर से अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार तीनों आतंकवादियों को मार गिराने में ज्यादा समय नहीं लगा और अभियान समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि तीनों आतंकवादी अल बद्र संगठन के थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत