लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब कांड का वांछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 24, 2021 12:19 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 24 मार्च जिले के संग्रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मनोहर पुर रामपुर डाबी में जहरीली शाराब पीने से चार लोंगों की मौत के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर दस पेटी अवैध देशी शराब तथा रसायन बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि 14 और 15 मार्च को मनोहर पुर रामपुर डाबी गांव में जहरीली शराब पीने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी थी। मुन्नालाल के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। उसे मंगलवार शाम क्षेत्र के विजय सिंह इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर दस पेटी अवैध देशी शराब तथा दो लीटर ओपी रसायन बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव के बब्लू यादव से अवैध शराब और रसायन लेकर बेचता है। कुछ दिन पहले उसने बाबूलाल पटेल को शराब बेची थी और यही शराब बाबूलाल पटेल ने कुछ लोगों को बेची थी, जिनमें से कुछ लोगों की उसे पीने से मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो