लाइव न्यूज़ :

सीएम भगवंत मान को छोटा भाई बताते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "माफियाओं से लड़े, मैं खड़ा हूं समर्थन में"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 22, 2022 16:42 IST

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धू ने मौजूदा 'आप' मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वो माफियाओं के खिलाफ पंजाब में मुहिम छेड़ते हैं, तो वो उनका साथ देने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए माफियाओं को जिम्मेदार ठहरायासिद्धू ने कहा कि कांग्रेस "माफिया राज" के खिलाफ खड़ी हो, जिसके कारण वो राज्य का चुनाव हारी हैसिद्धू ने कहा कि अगर भगवंत मान माफियाओं के खिलाफ लड़ते हैं तो वो उनका समर्थन करेंगे

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी वजह माफियाओं को बताया।

कांग्रेस नेता सिद्धू ने मौजूदा 'आप' मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वो माफियाओं के खिलाफ पंजाब में मुहिम छेड़ते हैं, तो वो उनका साथ देने के लिए तैयार हैं।

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को छोटा भाई बताते हुए कहा कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव "माफिया राज" के कारण हारी है और अब पार्टी को चाहिए कि वो माफियाओं के खिलाफ खुद को मजबूत करे।"

सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान ईमानदार हैं और अगर वो इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो वो उनका पूरा समर्थन करेंगे। 

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक पराजय के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "पंजाब में कांग्रेस को खुद को फिर से बनाना होगा।"

उन्होंने कहा, "चुनाव के पहले और बाद मैं खामोश रहा, लेकिन मैं आज कह रहा हूं कि पांच साल के शासन में फैले माफिया राज के कारण कांग्रेस चुनाव हार गई।"

सिद्धू ने कहा कि वो हमेशा से इन माफियाओं के खिलाफ रहे और उनके विरोध में लंबी लड़ाई लड़ी। हालांकि सिद्धू ने इस विषय में विस्तार से नहीं बोला लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सिद्धू रेत-खनन, परिवहन और केबल टीवी क्षेत्रों में कथित "माफियाओं" को लेकर अपनी बात कह रहे थे। जिसके बारे में वो पहले भी आलोचना करते रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं थी। मेरी लड़ाई उनके खिलाफ थी, जो पंजाब को दीमक की तरह चाट रहे थे।" इसके साथ ही सिद्धू ने यह भी कहा, "उनकी लड़ाई पंजाब के 'अस्तित्व' के लिए है न कि कोई पद पाने के लिए।"

मौजूदा राजनीति पर तंज करते हुए सिद्धू ने कहा, "जब तक राजनीति बिजनेस के तौर पर की जाती रहेगी, उसका सम्मान नहीं होगा। पंजाब जब माफियाओं से मुक्त हो जाएगा तभी वो तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ पाएगा।"

सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा अगर वो उन माफियाओं को खत्म करने के लिए काम करते हैं तो वो उनका उस काम लिए खुलकर समर्थन करेंगे।

भगवंत मान का जिक्र करते हुए सिद्धू ने कहा, "वो ईमानदार आदमी हैं। मैंने कभी उस पर उंगली नहीं उठाई। अगर वो माफियाओं से लड़ते हैं तो मैं पार्टी लाइनों से ऊपर कर उनका समर्थन करूंगा क्योंकि ये पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई है।"

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूभगवंत मानचंडीगढ़पंजाब कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत