लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की अर्जी वापस ली

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:11 IST

राम रहीम बलात्कार के दो मामलों और एक पत्रकार की हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले में सुनारिया जेल में बंद है। उसने सिरसा जिले में अपने खेतों की देखरेख के लिए 42 दिन की पैरोल मांगी थी। राम रहीम की पैरोल अर्जी आने के बाद जेल अधीक्षक ने सिरसा जिला प्रशासन को पत्र लिखा था।

Open in App

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने पैरोल की अर्जी सोमवार को वापस ले ली जो उन्होंने हरियाणा के सिरसा में अपने खेतों में खेती के लिए दी थी। हरियाणा कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिये कहा, ‘‘उसने अपनी पैरोल की अर्जी सोमवार को वापस ले ली।’’

राम रहीम बलात्कार के दो मामलों और एक पत्रकार की हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले में सुनारिया जेल में बंद है। उसने सिरसा जिले में अपने खेतों की देखरेख के लिए 42 दिन की पैरोल मांगी थी। राम रहीम की पैरोल अर्जी आने के बाद जेल अधीक्षक ने सिरसा जिला प्रशासन को पत्र लिखा था।

अधिकारी ने 18 जून की तिथि वाले एक पत्र में इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी थी कि राम रहीम को पैरोल पर रिहा करना व्यावहारिक होगा या नहीं। जेल अधीक्षक ने पत्र में उल्लेख किया था कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का जेल में व्यवहार अच्छा था और उसने नियम का कोई उल्लंघन नहीं किया।

सिरसा जिला प्रशासन से रोहतक मंडल आयुक्त को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था जिसकी एक प्रति जेल अधीक्षक को भी भेजने के लिए कहा गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले महीने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पैरोल अर्जी पर निर्णय राज्य के हितों को देखते हुए किया जाएगा। 

टॅग्स :गुरमीत राम रहीमहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील