लाइव न्यूज़ :

हनीप्रीत के साथ हाथ पकड़कर केक काटता दिखा डेरा प्रमुख राम रहीम, वायरल हुआ वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: February 14, 2023 17:03 IST

अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण और 2 मर्डर केस में 20-20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पिछले 14 महीनों में चौथी बार पैरोल मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देडेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का एक और वीडियो वायरलअपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ केक काटते दिखा राम रहीम40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर है राम रहीम

नई दिल्ली: 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहा है। केक काटने का वीडियो खुद हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हनीप्रीत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख फॉलोअर होने की खुशी में ये केक काटा गया था। राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाते हुए उसके सिर पर हाथ रखकर आर्शीवाद भी दिया।

वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करके हनीप्रीत ने लिखा, "किस तरह करूं शुक्रिया अल्फाज नहीं हैं। जिंदगी इतनी खूबसूरत न होती अगर पापा आप ना मिलते। पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें। फख्र मुझे होता है आप की रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं।" 

डेरा प्रमुख अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण और 2 मर्डर केस में 20-20 साल की सजा काट रहा है। लेकिन अक्सर ही पैरोल पर बाहर रहने वाले राम रहीम पर कई बार सवाल भी खड़े हुए हैं। पिछले साल राम रहीम ने 91 दिन पैरोल पर रहते हुए जेल के बाहर बिताए थे। वह इन दिनों फिर से 40 दिन की पैरोल पर है और उत्तर प्रदेश के बरनावा डेरे पर रह कर सत्संग कर रहा है। पिछले 14 महीनों में राम रहीम को 4 बार पैरोल मिल चुकी है।

बता दें कि हनीप्रीत को राम रहीम का उत्तराधिकारी भी माना जाता है। पिछली बार जब राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था तब उसने हनीप्रीत का नया नमकरण भी किया था। राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम रूहानी दीदी रखा था। राम रहीम के पैरोल पर रहते हुए इससे पहले भी कई वीडियो वायर हो चुके हैं। खुद को एग्रीकल्चर साइंटिस्ट भी कहने वाले राम रहीम ने इससे पहले बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का फार्मूला बताया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोगुरमीत राम रहीमहरियाणाहत्याजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर