लाइव न्यूज़ :

उप वन संरक्षक तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:13 IST

Open in App

जयपुर, 18 मार्च भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राष्ट्रीय चम्बल वन्यजीव अभयारण्य के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) फुरकान अली खत्री (आरएफएस) को बृहस्पतिवार को कथित तौर पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि मुख्यालय की एसआईडब्ल्यू ईकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि विभिन्न विकास कार्यों के बकाया भुगतान के एवज में डीसीएफ फुरकान अली खत्री तीन लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की टीम ने सवाईमाधोपुर में जाल बिछाया और आरोपी उप वन संरक्षक फुरकान अली खत्री को परिवादी से तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के सवाईमाधोपुर व कोटा स्थित आवास व अन्य ठिकानों की एसीबी टीमों द्वारा तलाशी जारी है।

खत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो