लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सीएम शिंदे से ज्यादा ताकतवर हो सकतें हैं डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस, मिल सकता है गृह मंत्रालय का जिम्मा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2022 17:59 IST

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इच्छा के विपरित डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के पास जा सकती है गृह विभाग की कमान।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में मंत्रीमंडल विस्तार के बाद भाजपा-शिंदे गुट में विभागों के बंटवारे को लेकर मची है खिंचतानडिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस को मिल सकता है गृह मंत्रालय का प्रभारवहीं सीएम शिंदे रख सकते हैं शहरी विकास विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम का जिम्मा

मुंबई:महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के विस्तार के बाद भाजपा और शिंदे गुट के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर भारी खिंचतान चल रही है। अटकलों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिंदे की इच्छा के विपरित डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के पास जा सकती है गृह विभाग की कमान।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बुधवार को कहा कि निश्चित ही देवेंद्र फड़नवीस इस सरकार में सबसे अनुभवी नेता हैं, पहले वो पूरे प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं, ऐसे में गृह विभाग पर उनका पूरा कर बनता है और फड़नवीस को ही गृह मंत्रालय का प्रभार मिलेगा।

गृह विभाग पर छिड़ी जंग के एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकार गठन के 41 दिनों के बाद अपने मंत्रीमंडल का विस्तार किया। शिंदे सरकार में शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा की ओर से नौ-नौ विधायक मंत्री बने हैं। मालूम हो कि शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस साल 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और उस दौरान गृह विभाग उन्हीं के पास था।

मंत्रीमंडल विस्तार के बाद अभी यह नहीं तय हो पाया है कि मुख्यमंत्री शिंदे अपने पास कौन-कौन से विभाग रखेंगे। इस मामले में सीएम शिंदे के करीबी ने कहा, "शिंदे शहरी विकास विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) को अपने पास रख सकते हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में भी उन्हीं के पास था।"

साल 1999 से 2014 तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान गठबंधन का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्रियों ने भी शहरी विकास विभाग अपने पास रखा था। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 43 हो सकती है। वहीं मंगलवार को हुए विस्तार के साथ शिंदे सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 20 पहुंची है यानी अब भी 23 मंत्री और बनाये जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद सामाजिक न्याय मंत्रालय डॉक्टर सुरेश खाड़े को सौंपा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाड़े पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले से भाजपा के एकमात्र विधायक हैं। इसके अलावा उन्हें पार्टी में दलित चेहरे के रूप में भी देखा जाता है। वह साल 2014 से 2019 तक रही फड़नवीस सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे थे।

इसके अलावा चर्चा है कि नंदुरबार विधानसभा से भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉक्टर विजय कुमार गावित को शिंदे सरकार में आदिवासी विकास मंत्री बनाया जा सकता है।  डॉक्टर विजयकुमार गावित साल 2014 में एनसीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

डिप्टी सीएम फड़नवीस की पूर्व सरकार में राजस्व और सहकारिता मंत्री रहे और बाद में महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष बने चंद्रकांत पाटिल को भी शिंदे सरकार में बड़ा पोर्टफोलियो मिलने की उम्मीद की जा रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रशिव सेनाBJPमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?