लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट से उपमुख्यमंत्री को हटाने को ठहराया उचित

By भाषा | Updated: March 27, 2019 23:24 IST

प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि 17 मार्च को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उनके नेतृत्व में सरकार बनाने के समय गठबंधन सहयोगियों ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) तय किया था। राज्य विधानसभा के 2017 चुनावों में तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली एमजीपी भाजपा नीत सरकार में मुख्य सहयोगी थी।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें उपमुख्यमंत्री और एमजीपी के विधायक सुदीन धावलिकर को मंत्रिमंडल से हटाना पड़ा क्योंकि वह गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम से जुड़े रहने में ‘‘विफल’’ रहे। उन्होंने इन बातों से इंकार किया कि भाजपा ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) में विभाजन करवाया जिसके दो विधायक बुधवार सुबह नाटकीय घटनाक्रम में भगवा दल में शामिल हो गए।

सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि 17 मार्च को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उनके नेतृत्व में सरकार बनाने के समय गठबंधन सहयोगियों ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) तय किया था। राज्य विधानसभा के 2017 चुनावों में तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली एमजीपी भाजपा नीत सरकार में मुख्य सहयोगी थी।

46 वर्षीय मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सीएमपी की एक शर्त थी कि कोई भी गठबंधन सहयोगी शिरोदा विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एमजीपी अध्यक्ष दीपक धावलीकर (सुदीन धावलीकर के भाई) ने शिरोदा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार वापस लेने से इंकार कर दिया।’’ सावंत ने कहा, ‘‘अगर वह अपने हित पार्टी और राज्य सरकार से ऊपर रखते हैं तो हम उनका सहयोग नहीं कर सकते।’’ 

टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवामहाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप