लाइव न्यूज़ :

नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी के दावे पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया पलटवार, दी 24 घंटे साक्ष्य सार्वजनिक करने की चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2024 15:23 IST

यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वो फोटो वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे। वहीं इस मामले में अब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 24 घंटे के भीतर उनके पास जो भी सबूत है उसे सार्वजनिक करें। 

Open in App

पटना: नीट पेपर लीक मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा यह दावा किए जाने पर कि उनके पास पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड से जुडे़ सबूत हैं। मास्टरमाइंड का कई राजनेताओं के साथ तस्वीरें भी उनके पास उपलब्ध है। यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वो फोटो वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे। वहीं इस मामले में अब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 24 घंटे के भीतर उनके पास जो भी सबूत है उसे सार्वजनिक करें। 

उन्होंने कहा कि जो फोटो है वीडियो है उसको उपलब्ध कराइए क्योंकि संवैधानिक पद पर बैठे लोग साक्ष्य को छुपाते नहीं है और साक्ष्य को छुपाने वाला सबसे बड़ा अपराधी होता है। लोगों के बीच उन्माद पैदा करने की मानसिकता के साथ फोटो और वीडियो के साक्ष्य के आधार ब्लैकमेलर की भूमिका निभाकर डराने और धमकाने का काम न करें। ऐसी भाषा आपराधिक मानसिकता का सूचक है। आपको खुली चुनौती है कि 24 घंटे के भीतर ऐसा कोई साक्ष्य है तो उसे सार्वजनिक करें। लोगों के बीच भ्रम फैलाने और बिहार को शर्मसार करने का खेल बंद करें। 

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पद की गरिमा रखिए, धमकी की भाषा का इस्तेमाल ना करें मत भूले की आप संवैधानिक पद पर बैठे हैं, आप की इस गीदड़ भभकी से कोई डरने वाला नहीं है, आखिर आप किस हिसाब किताब की बात कर रहे हैं। यह सही है कि आपकी पार्टी की पहचान तो इसी तरह की भाषा और गुंडागर्दी की रही है। लेकिन इससे भी आप बाहर निकलने का प्रयास क्यों नहीं करते हैं? 

उन्होंने कहा, आप का हिसाब किताब जनता कर रही है लोकसभा चुनाव में जनता ने हिसाब किताब कर दी है, बचा खुचा हिसाब किताब जनता विधानसभा चुनाव में कर पूरा कर देगी। प्रशासन के लोग को क्या कह रहे हैं, कि फिर हम सत्ता में आ जाएंगे, माता पिता का राज नहीं है नीतीश और मोदी की डबल इंजन की सरकार है, जहां न्याय के साथ विकास होता है, ना बचाते हैं ना फंसाते हैं, कानून का राज स्थापित होगा, जनता पूरा हिसाब करेगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब