लाइव न्यूज़ :

Bihar: तेजस्वी यादव के आरोप पर विजय सिन्हा ने दी सफाई, कहा- "पटना के मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने के लिए 5 अगस्त को ही दोबारा आवेदन दिया"

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2025 15:08 IST

Bihar: विजय सिन्हा ने कहा कि यह आरोप निराधार हैं और उनकी मंशा सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना है।

Open in App

Bihar: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी दो एपिक नंबर रखने का आरोप लगाए जाने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी। उन्होंने तेजस्वी यादव को ‘जंगलराज का युवराज’ बताते हुए कहा कि वह ‘फ्रॉड की राजनीति’ कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने बताया कि मैंने पटना के मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने के लिए 5 अगस्त को ही बीएलओ को दोबारा आवेदन दिया है।

उन्होंने कहा कि 2024 से पहले मेरा परिवार बांकीपुर विधानसभा का मतदाता था। 2024 में मैंने लखीसराय विधानसभा में अपना नाम जोड़ने के लिए और पटना से अपना नाम हटाने के लिए फॉर्म भरा था। विजय सिन्हा ने इस दौरान उसके कागज भी दिखाया।

उन्होंने कहा कि साल 2024 में लखीसराय में नाम जोड़ने का और पटना में नाम विलोपित करने का फॉर्म भरा और जब परिवार के लोगों ने बताया कि दो जगह नाम है तो मैं बीएलओ को बुलाकर बताया और रिसीविंग लिया था। विजय सिन्हा ने कहा कि किसी कारणवश उनका नाम बांकीपुर की मतदाता सूची से नहीं हट पाया।

जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने खुद बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को बुलाकर दोबारा फॉर्म भरा और उसकी रसीद भी ली, जिसे उन्होंने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एक ही जगह- लखीसराय से मतदान करते हैं और इस बार भी उन्होंने लखीसराय से ही प्रारूप भरा है।

वहीं, अपने दो मतदाता पहचान पत्र में उम्र में अंतर (57 और 60 वर्ष) के आरोप पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह गलती को सुधारने के लिए आवेदन किया गया था। उन्होंने दावा किया कि उनकी उम्र प्रमाणपत्र के अनुसार सही है और एक महीने का त्रुटि सुधार का समय उपलब्ध है।

विजय सिन्हा ने 30 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन आवेदन के दस्तावेज पेश किए जिसमें बांकीपुर से नाम हटाने और उम्र सुधार की मांग थी। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव जी जिस तरह फ्रॉड की राजनीति कर लोगों को बरगलाते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि कानून और नियम सबके लिए एक जैसे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि यह आरोप निराधार हैं और उनकी मंशा सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना है। उन्होंने कहा कि लोगों को बता देना चाहता हूं कि मैं एक ही जगह वोट करता हूं लखीसराय में। इस तरह का खेल हम लोग नहीं खेलते हैं। संवैधानिक संस्था को कलंकित करने का अपनी कमजोरी को दूसरे पर थोपने का किया था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया