लाइव न्यूज़ :

उप्र : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की महिला टेलीकालरों से दुर्व्यवहार

By IANS | Updated: March 10, 2018 02:00 IST

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित साईबर हाईट में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में काम करने वाली महिला टेलीकालरों द्वारा चार माह से लटके वेतन की मांग करने पर कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

Open in App

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित साईबर हाईट में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में काम करने वाली महिला टेलीकालरों द्वारा चार माह से लटके वेतन की मांग करने पर कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते कुछ युवतियां बेहोश हो गई। युवतियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस से भी प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हो गई। 

इस मामले में विभूतिखंड थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि कर्मचारियों को तीन महीने की ट्रेनिंग और एक महीने का वेतन नहीं मिला है। मामले की पड़ताल कर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।दरअसल गोमतीनगर के विभूतिखंड में साईबर हाईट में सीएम हेल्पलाइन संचालित है। इस हेल्पलाइन में सुरेविन बीपीओ सर्विसेज की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। आरोप है कि इस कम्पनी ने उन्हें चार महीने से वेतन ही नहीं दिया है। वेतन मांगने पर धमकी दी जा रही है।हेल्पलाइन में कार्यरत युवतियों ने बताया कि तीन चार महीने से हमें वेतन नहीं मिला। इसके लिए कई बार मांग उठाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शुक्रवार सुबह वेतन की मांग करने पर ट्रेनर और सुपरवाइजर अनुराग और आशुतोष ने हेल्पलाइन की टेलीकॉलर 20 लड़कियों को एक कमरे में बंद कर दिया और सादे कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। युवतियों का आरोप है कि इंकार करने पर उनका दुपट्टा खींच कर बदतमीजी की गई। इस बीच मोहनलालगंज की शालू यादव, बिहार की शिवानी, मडियांव की सीमा, जौनपुर निवासी मंजू यादव और मडियांव की निवासी शमा नाज परवीन समेत कुछ लड़कियां बेहोश हो गईं जिसके बाद सकते में आए दोनों ट्रेनर भाग निकले। साथी कर्मचारी उन्हें लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी सबकी भिड़ंत हुई। टेलीकॉलरों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले विभूतिखंड इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय से मामले की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने उन लोगों को ही जेल बन्द करने की धमकी दी थी। इस मामले में बीपीओ के प्रोजेक्ट हेड ध्रुव मिश्रा ने कहा कि कंपनी में कई शरारती तत्व हैं जो लोगों को भड़का रहे हैं। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे माहौल खराब कर रहे हैं। लड़कियों के उत्पीड़न के मामले में उनका कहना है कि आरोप गलत है लेकिन इस शिकायत की जांच कराएंगे। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके जरिए जांच की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास