लाइव न्यूज़ :

टीएमसी सांसद नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद ने जारी किया फतवा, कारण बना मंगलसूत्र और सिंदूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2019 18:07 IST

बीते 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से नुसरत जहां ने तुर्की में शादी की थी. मुस्लिम धर्मगुरु असद वसमी ने कहा, ''जांच के बाद पता चला कि नुसरत ने जैन धर्म के युवक से शादी की है. इस्लाम कहता है कि मुस्लिम की शादी मुस्लिम से होनी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देबीते 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से नुसरत जहां ने तुर्की में शादी की थी.नुसरत जहां का शपथ-ग्रहण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था.

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से पहली बार सांसद चुन कर लोकसभा पहुंचने वाली टीएमसी एमपी नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी किया है. मंगलसूत्र और सिन्दूर लगा कर शपथ लेने के बाद यह फतवा जारी किया गया है. नुसरत जहां ने 25 जून को संसद पहुंचकर शपथ-ग्रहण में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने वन्दे मातरम का भी नारा लगाया था. 

देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी करने के बाद कहा है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए. इस पर बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने मुस्लिम धर्मगुरुओं पर जम कर हमला बोला है. 

बीते 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से नुसरत जहां ने तुर्की में शादी की थी. मुस्लिम धर्मगुरु असद वसमी ने कहा, ''जांच के बाद पता चला कि नुसरत ने जैन धर्म के युवक से शादी की है. इस्लाम कहता है कि मुस्लिम की शादी मुस्लिम से होनी चाहिए. 

नुसरत जहां का शपथ-ग्रहण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पैर छू कर आशीर्वाद लेने के कारण उनकी तारीफ की गई थी. एक तरफ जब संसद में बीजेपी के नेता विपक्षी दलों के नेता पर वन्दे मातरम और जय श्रीराम के नारे के जरिये कटाक्ष कर रहे थे और एसपी के सांसद वन्दे मातरम को इस्लाम विरोधी बता रहे थे तो वहीं नुसरत जहां ने वन्दे मातरम बोल कर सभी वरिष्ठ नेताओं को आईना दिखाने का काम किया था. 

नुसरत जहां और निखिल जैन ने कोलकाता में 4 जुलाई को एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया है.  

टॅग्स :ममता बनर्जीसाध्वी प्राची
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"