लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद विदेशी युवती ने पंजाबी युवक से की शादी, पति को नशे के चंगुल से बचाकर पेश की मिसाल

By बलवंत तक्षक | Updated: August 23, 2019 08:29 IST

डेनमार्क की कैटलीन ने पंजाबी लड़के से शादी की, लेकिन वह नशे का आदी था। इसके लिए कैटलीन ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की बल्कि उसका नशा छुड़ाया और एक मिसाल पेश की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम का रंग सबसे गाढ़ा होता है, यह डेनमार्क की युवती कैटलीन ने साबित कर दिखाया है.कैटलीन को उसके प्रेमी मलकीत सिंह ने बता दिया था कि वह नशे का आदी है.

प्रेम का रंग सबसे गाढ़ा होता है, यह डेनमार्क की युवती कैटलीन ने साबित कर दिखाया है. कैटलीन को उसके प्रेमी मलकीत सिंह ने बता दिया था कि वह नशे का आदी है. फिर भी उससे शादी रचाने के लिए कैटलीन न केवल पंजाब आई, बल्कि अपने प्यार के बलबूते मलकीत को नशे के दलदल से बाहर खींचने में भी कामयाब रही. कैटलीन को अपने प्यार पर भरोसा था. इसी भरोसे की बदौलत उसने अपने पति को नशे के चंगुल से बचाकर एक मिसाल पेश की है.कैटलीन ने इसके लिए विशेष तौर पर पंजाब में गुरदासपुर के रेडक्रॉस नशा छुड़ाओ केंद्र और फतेहगढ़ चूडि़यां पुलिस का आभार जताया है. नशे की वजह से रिश्ता तोड़ने को जायज नहीं मानने वाली कैटलीन का कहना है, नशे में ग्रस्त व्यक्ति को प्यार की जरूरत होती है. ऐसे में हम सभी को मिलकर नशे के खात्मे के लिए आगे आना चाहिए.

कैटलीन कहती हैं, उनके प्यार की बुनियाद सच है, क्योंकि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के दौरान ही मलकीत सिंह ने उसे नशे का आदी होने के बारे में बता दिया था. कैटलीन कहती हैं, मलकीत के सच से न केवल मैं प्रभावित हुई, बल्कि उसे अपना जीवन साथी बनाकर नशे के दलदल से बाहर निकालने का फैसला भी कर लिया और आज सचमुच ऐसा कर दिखाया है.

लोग जहां अपने नशेड़ी रिश्तेदारों और दोस्तों से नाता तोड़ लेते हैं, वहीं डेनमार्क की कैटलीन ने जो किया, उसे सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं. गुरदासपुर के मलकीत सिंह से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और फिर प्यार हो गया.

कैटलीन लगातार अपने पति के साथ परछाई की तरह लगी रहीं और सात समंदर पार कर पंजाब आकर उसे नशे के दलदल से बाहर निकाल लिया.

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण