लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप : अब तक 44 की मौत, छह सितंबर तक बंद किए गए स्‍कूल

By भाषा | Updated: August 31, 2021 23:45 IST

Open in App

फिरोजाबाद से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक मनीष असीजा के ने मंगलवार को दावा किया इस डेंगू से जिले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। असीजा ने कहा कि सोमवार रात तीन लोगों तथा मंगलवार को दो लोगों की मौत के साथ जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। हालांकि बुखार से हुई मौतों का असली आंकड़ा बताने से जहां प्रशासन कतरा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कोई जानकारी देने में असमर्थता व्यक्त कर रहा है। विधायक ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में 25 जगह शिविर लगाकर डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी गंभीर रोगी को तत्काल मेडिकल कॉलेज के बाल रोग पृथक वास कक्ष में भेजने के लिए एंबुलेंस तैनात की गई है है। इसके अलावा 20,000 से कम प्लेटलेट वाले मरीजों को तत्काल प्लेटलेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही मरीजों के परिजनों से भी मुलाकात की थी। बाद में उन्होंने शासन स्तर पर मदद देकर इसे नियंत्रित करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 चिकित्सकों की एक टीम लखनऊ से फिरोजाबाद पहुंची है और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार उपचार एवं जांच का कार्य कर रही है। इस बीच, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर फिरोजाबाद पहुंचीं और उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लल्लू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए एवं मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि बीमारी की रोकथाम की जा सके। उन्होंने कहा कि न केवल फिरोजाबाद बल्कि मथुरा, कासगंज और एटा में भी इस बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। प्रदेश सरकार विशेष तौर पर यह जांच कराए कि यह बुखार डेंगू है या कोई अन्य वायरस है। इस बीच, डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी करते हुए कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने के आदेश दिया है। सिंह ने बताया कि यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों पर लागू रहेगा और यदि किसी के द्वारा इस आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार