लाइव न्यूज़ :

असम के दीमा हासो में प्रदर्शन जारी, 2 प्रदर्शनकारियों की मौत, यात्री फंसे

By IANS | Updated: January 26, 2018 23:35 IST

केंद्र सरकार द्वारा कथित रूप से जिले के नागा समुदाय के लिए एक परिषद बनाने की कथित पहल के खिलाफ जिले में प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को पुलिस और भीड़ के बीच झड़प में पुलिस ने गोली चला दी जिसमें नौ लोग घायल हो गए।

Open in App

असम के दीमा हासो जिले में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में गुरुवार को घायल नौ लोगों में से शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शनों के जारी रहने से हजारों लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन पर सिलचर-गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन रोक दी।केंद्र सरकार द्वारा कथित रूप से जिले के नागा समुदाय के लिए एक परिषद बनाने की कथित पहल के खिलाफ जिले में प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को पुलिस और भीड़ के बीच झड़प में पुलिस ने गोली चला दी जिसमें नौ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की शुक्रवार को मौत हो गई। आक्रोशित संगठनों ने दीमा हासो जिले में शुक्रवार से 48 घंटे के 'बंद' का आह्वान किया है।सैकड़ों लोगों ने मंदरदिसा रेलवे स्टेशन और न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया। इससे बराक घाटी के लोगों के लिए लाइफलाइन कही जाने वालीं रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ है। असम के पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, "लेकिन, गुरुवार को लगा कर्फ्यू मैबोंग और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में भी लगा दिया गया है। पुलिस गोलीबारी में घायल दो लोगों की आज (शुक्रवार को) मौत हो गई।"पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंचार अधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा कि रेलवे विभाग न्यू हाफलोंग में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए प्रदेश सरकार से सिक्योरिटी क्लीयेरेंस मिलने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मैबोंग में स्थानीय आंदोलनकारियों द्वारा रेलमार्ग बाधित करने के बाद वहां लगभग 3000 यात्री फंस गए। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरुवार की घटना की जांच अपर मुख्य सचिव वी.बी. प्यारेलाल से कराने का आदेश दिया है।उन्होंने उत्पाद कर मंत्री परिमल सुक्लावैद्य और जल संसाधन मंत्री केशव महंता से शनिवार को जिले का दौरा करने के लिए कहा है। आंदोलन करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों का कहना है कि वे नागा संगठन और केंद्र के बीच कथित समझौते के तहत ग्रेटर नागालैंड के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वे ग्रेटर नागालैंड में दीमा हासो को शामिल करने और जिले में सैटेलाइट परिषद स्थापित करने के खिलाफ हैं। 

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर