लाइव न्यूज़ :

भाजपा का सामूहिक बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बंगाल में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:41 IST

Open in App

कोलकाता, 10 अगस्त पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बोल न सकने वाली महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को यहां और राज्य में अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने दावा किया कि घटना को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया है, क्योंकि उसके पति भाजपा के समर्थक हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं सहित कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था।

इस बीच , राज्य मंत्री फिरहाद हाकिम ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला के लिए न्याय की मांग को लेकर विक्टोरिया मेमोरियल के पास प्रदर्शन किया। इसी तरह हावड़ा में पार्टी की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख अग्निमित्र पॉल के नेतृत्व में जिला नेताओं ने दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर उलुबेरिया थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के सांसद राष्ट्रीय राजधानी में ‘भयावह’ घटना पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हमारे सांसद भयावह घटना को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। हम देश की जनता के सामने इस मामले को उजागर करने का प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि एक महिला के साथ "सामूहिक बलात्कार किया गया क्योंकि उसका पति भाजपा समर्थक है" और उसने विधानसभा चुनाव के दौरान स्थानीय उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था।

भट्टाचार्य ने कहा, “पुलिस ने शुरू में कहा था कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो टीएमसी कार्यकर्ता हैं। अब वे दावा कर रहे हैं कि उक्त व्यक्तियों को हिरासत में नहीं लिया गया था।”

उन्होंने दावा किया कि राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कम से कम 41 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए हैं।

हाकिम ने कहा कि बंगाल में न्याय देने में पार्टी से जुड़ाव नहीं देखा जाता है। परिवहन मंत्री ने कहा, “पुलिस घटना की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश की तरह पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ें नहीं होती हैं। आरोपी पर कानून के तहत अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य को भी पकड़ा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए