लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी: पूर्व PM मनमोहन सिंह पर बरसे केंद्रीय मंत्री पुरी, कहा- जब जरूरत थी तब नहीं किया अपनी शक्तियों का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: October 28, 2018 23:03 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नोटबंदी को ‘‘संगठित लूट’’ करार देने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को उन पर बरसते हुए कहा कि जब जरूरत थी तो सिंह ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल नहीं किया ।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नोटबंदी को ‘‘संगठित लूट’’ करार देने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को उन पर बरसते हुए कहा कि जब जरूरत थी तो सिंह ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल नहीं किया ।

केंद्रीय मंत्री पुरी ‘‘इंडिया आइडियाज कनक्लेव’’ को संबोधित कर रहे थे । पुरी ने उन विपक्षी दलों के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया जिन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाया है । पुरी ने कहा कि जीवन भर कांग्रेस से लड़ते रहने के बावजूद फिर उसी पार्टी के साथ हो गए हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘एक महत्वपूर्ण (पूर्व) प्रधानमंत्री ने नोटबंदी को संगठित लूट करार दिया है । मुझे नहीं पता कि उनके पास यह तथ्य कहां से आया है ।’’ 

पुरी ने मनमोहन की आलोचना करते हुए कहा कि जब उनके ऐसा करने की आवश्यकता थी तब उन्होंने अपने ‘‘राजनीतिक ताकत’’ का इस्तेमाल नहीं किया ।’’ 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी के आस पास लोगों का एक ऐसा समूह था जो निर्णय करने में प्रभावी था । चूंकि भारत के प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए थे इसलिए ऐसा हुआ ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वह चूंकि नियुक्त किये गए थे और जब उन्हें (प्रधानमंत्री) नियुक्त किया गया तो कांग्रेस संसदीय दल के नियम बदल गए । इसलिए संसद के लिए चुना गया व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बना ।’’ 

वह भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने वाले राजनीतिक दलों पर भी बरसे ।

टॅग्स :मनमोहन सिंहनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था' : यासीन मलिक के दावे ने मचाई सनसनी

भारतManmohan Singh: श्रद्धांजलि के अवसर पर दु:खद राजनीति?, सार्वजनिक जीवन का स्याह पक्ष सामने

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया