लाइव न्यूज़ :

'भारत में लोकतंत्र हिंदुओं के कारण मौजूद है', मुंबई में मनसे के दीपोत्सव कार्यक्रम में बोले जावेद अख्तर

By रुस्तम राणा | Updated: November 10, 2023 16:24 IST

अख्तर ने कहा, "कुछ लोग हमेशा असहिष्णु रहे हैं। हिंदू ऐसे नहीं हैं। उनके पास उदार और बड़े दिल वाले होने का महान गुण है। इसे मत खोएं, अन्यथा आप दूसरों की तरह बन जाएंगे।" उन्होंने कहा, "भारत में हिंदू संस्कृति और परंपरा के कारण लोकतंत्र मौजूद है।"

Open in App
ठळक मुद्देमनसे के कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू हमेशा सहिष्णु रहे हैंउन्होंने कहा, हिंदू ऐसे नहीं हैं, उनके पास उदार और बड़े दिल वाले होने का महान गुण हैबॉलीवुड के दिग्गज ने आगे कहा, इसे मत खोएं, अन्यथा आप दूसरों की तरह बन जाएंगे

मुंबई: बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में मनसे द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि भारत में लोकतंत्र हिंदुओं के कारण मौजूद है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू हमेशा सहिष्णु रहे हैं और भारत में लोकतंत्र हिंदुओं के कारण ही अस्तित्व में है। अख्तर ने कहा, "कुछ लोग हमेशा असहिष्णु रहे हैं। हिंदू ऐसे नहीं हैं। उनके पास उदार और बड़े दिल वाले होने का महान गुण है। इसे मत खोएं, अन्यथा आप दूसरों की तरह बन जाएंगे।" उन्होंने कहा, "भारत में हिंदू संस्कृति और परंपरा के कारण लोकतंत्र मौजूद है।"

अख्तर ने लगाया 'जय सिया राम' का नारा

स्वयं को नास्तिक कहने वाले अख्तर ने यह भी कहा कि वह भगवान राम और सीता की भूमि पर जन्म लेकर खुश हैं। दर्शकों को व्यापक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अख्तर ने कहा, "रामायण हमारी सांस्कृतिक विरासत है।" कार्यक्रम में उन्होंने 'जय सिया राम' का नारा भी लगाया। कथित तौर पर उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "मैं नास्तिक हूं, लेकिन मर्यादा पुरूषोत्तम राम का बहुत सम्मान करता हूं। भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा हैं। रामायण भी हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसीलिए मैं कार्यक्रम में भाग लेने आया हूं। जब भी हम बात करते हैं मर्यादा पुरूषोत्तम, केवल भगवान श्री राम और सीता ही मन में आते हैं।'' 

वर्तमान परिदृश्य पर विचार करते हुए, अख्तर ने कहा कि अगर शोले आज बनाई जाती तो विवाद खड़ा हो जाता। उन्होंने कहा, "अगर हमारी फिल्म शोले आज के समय में बनी होती तो मंदिर के दृश्य पर विवाद होता। शायद सलीम साहब और मैं वह दृश्य नहीं लिख पाते।" बता दें कि इस कार्यक्रम में उनके साथ सलीम खान भी मौजूद थे। हिंदी फिल्म जगत की प्रसिद्ध सलीम-जावेद की जोड़ी ने 'शोले' सहित बॉलीवुड की कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों की पटकथा लिखी है।

टॅग्स :जावेद अख्तरहिन्दी सिनेमा समाचारमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?