लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी सरकार पर भड़के राज्यपाल जगदीप धनखड़, कहा, 'बंगाल में खत्म हो चुका है लोकतंत्र'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 7, 2019 16:08 IST

Jagdeep Dhankhar: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बंगाल में लोकतंत्र का खात्मा हो चुका है

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल जगदीप धनखड़ ने की ममता बनर्जी सरकार की आलोचनाधनखड़ ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र का खात्मा हो चुका है

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के राज पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो गया है। इस स्थिति को लेकर धनखड़ ने खुद को एक चिंतित व्यक्ति बताया।

कोलकाता में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2019 में ममता सरकार को 'अराजक सरकार' करार देते हुए राज्यपाल ने उस पर जमकर हमला बोला। 

धनखड़ ने साथ ही इस बात से इनकार किया कि वह ममता बनर्जी सरकार के साथ किसी प्रकार के संघर्ष में व्यस्त हैं। धनखड़ ने कहा, 'गवर्नर के साथ सरकार नाराजगी की स्थिति में है। वे राज्यपाल के अधिकारी को कमतर करने की कोशिश है।'

उन्होंने कहा, 'और वे इसे ढीले हथियारों के माध्यम से कर रहे हैं - जो दुर्भाग्य से, मंत्री पद पर हैं।'

जुलाई में पद संभालने के बाद से राज्यपाल धनखड़ और तृणमूल कांग्रेस सरकार कई मुद्दों पर आमने-सामने आ चुकी है, जिनमें दुर्गा पूजा में बैठने की व्यवस्था से लेकर उनकी अनिर्धारित सिलिगुड़ी की यात्रा तक कई मुद्दे शामिल हैं।

राज्यपाल धनखड़ और ममता सरकार के बीच हालिया मतभेद इस हफ्ते तब दिखा आया था, जब राज्यपाल को विधानसभा के बंद गेट के सामने खड़े होकर इंतजार करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें पत्रकारों और अधिकारियों के गेट के जरिए प्रवेश करना पड़ा था। 

राज्यपाल ने इस घटना के बाद विधानसभा स्पीकर पर उन्हें दिए गए लंच के आमंत्रण को आखिरी मिनट पर रद्द करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इससे उन्होंने अपमानित महसूस किया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धनखड़ ने कहा कि इस घटना से 'लोकतंत्र शर्मिंदा' हुआ है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार को कोलकाता में 11 अक्टूबर को हुए दुर्गा पूजा इवेंट के दौरान सीटिंग अरेंजमेंट के लिए भी घेरा था।

उन्होंने इस घटना पर कहा था कि उस कार्यक्रम में उन्हें ऐसी जगह बिठाया गया था कि वह उनके सामने बैठे 20-25 लोगों की रुकावट के बिना एक भी लाइव कार्यक्रम नहीं देख सके थे।   

इंडिया टुडे कार्यक्रम में राज्यपाल धनखड़ ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। वीसी रूम बंद हो जाता है. विधानसभा का गेट बंद हो जाता है। ये लोकतंत्र का खात्मा नहीं है तो क्या है? ये वैसा ही है जैसे औरंगजेब ने शिवाजी के साथ किया।' धनखड़ ने कहा, 'मेरे साथ जो किया गया, उम्मीद है कि वह कभी किसी भी राज्य के संवैधानिक प्रमुख के साथ न हो।'

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण