लाइव न्यूज़ :

चेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए यात्री जहाज सेवा शुरू करने की मांग

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:48 IST

Open in App

अंडमान और निकोबार के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन से उच्च हवाई किराये के कारण मुख्य भूभाग पर फंसे द्वीप के नागरिकों को वापस लाने के लिए चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर के बीच यात्री जहाज चलाने की मांग की। अंडमान और निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कांग्रेस सांसद ने कहा कि चेन्नई और कोलकाता में फंसे कई द्वीपवासियों ने उन्हें सूचित किया है कि चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर के बीच हवाई किराया अधिक होने के कारण वे पोर्ट ब्लेयर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय के कर्मियों ने जांच में पाया गया कि चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर का हवाई किराया सितंबर में 8,000 से 29,000 रुपये के बीच है। इसी तरह कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर के बीच किराया 10,000 से 28,000 रुपये के बीच है जिसे खासतौर से कम आय वाले समूह के लोग वहन नहीं कर सकते। सांसद ने कहा कि मुख्य भूभाग से किसी यात्री जहाज के न होने के कारण ये लोग पोर्ट ब्लेयर के लिए जहाज सेवा का लाभ नहीं उठा सकते। उनके लिए मुख्य भूभाग में रहना और किराया कम होने का इंतजार करना संभव नहीं है क्योंकि हर दिन महंगाई बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतग्रेट निकोबार परियोजना "सुनियोजित दुस्साहस, न्याय का उपहास और राष्ट्रीय मूल्यों के साथ विश्वासघात", सोनिया गांधी ने लेख लिख आवाज उठाई

भारतअंडमान और निकोबार में लगातार चौथे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

भारततकनीकी गड़बड़ी के कारण हड्डो जेटी लौटा 400 यात्रियों को ले जा रहा पोत

भारतअंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’