लाइव न्यूज़ :

फरवरी के दूसरे हफ्ते में होगी राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने वाली याचिका पर सुनवाई- बोला सुप्रीम कोर्ट, जानें केंद्र सरकार को कब तक का मिला समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 13:39 IST

इस याचिका पर बोलते हुए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था, “सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि जवाब 12 दिसंबर तक दाखिल किया जाएगा। लेकिन यह अभी तक दायर नहीं किया गया है। पहले, उन्होंने कहा था कि यह तैयार है।”

Open in App
ठळक मुद्देराम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की याचिका को लेकर एक खबर सामने आई है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फरवरी के दूसरे हफ्ते में सुनवाई की बात कही है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए केंद्र सरकार को फरवरी पहले हफ्ते तक का समय दिया है।

नई दिल्ली: गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने को लेकर याचिका पर वह सुनवाई अगले महीने फरवरी में करेगी। कोर्ट ने कहा है कि वह इसकी सुनवाई फरवरी के दूसरे हफ्ते में करेगी। 

ऐसे इस मामले में तत्काल सुनवाई पर बोलते हुए शर्ष अदालत ने कहा है कि वह फिलहाल इसकी तुरन्त सुनवाई नहीं कर सकता है। कोर्ट के अनुसार, अदालत में अभी संविधान पीठ की सुनवाई चल रही है, ऐसे में फिलहाल इस पर सुनवाई नहीं हो सकती है। आपको बता दें कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ये याचिका दाखिल की थी जिसमें राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए कोर्ट से मांग की गई थी। 

इस मामले में प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की पीठ ने कहा है कि इस मामले की आज सुनवाई होने की संभावना नहीं है क्योंकि संविधान पीठ की सुनवाई चल रही है। 

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने क्या कहा था

मामले में स्वामी ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल ने जवाब दाखिल करने का वादा किया था और कैबिनेट सचिव को अदालत में तलब किया जाना चाहिए। स्वामी ने कहा, “सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि जवाब 12 दिसंबर तक दाखिल किया जाएगा। लेकिन यह अभी तक दायर नहीं किया गया है। पहले, उन्होंने कहा था कि यह तैयार है।” 

इस पर बोलते हुए मेहता ने कहा कि मामला विचाराधीन है और विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने अदालत से मामले को फरवरी के पहले सप्ताह तक स्थगित करने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि राम सेतु, तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट से पंबन द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट से दूर मन्नार द्वीप के बीच चूने के पत्थरों की एक श्रृंखला है। इसे आदम का पुल भी कहा जाता है। 

मुकदमे का पहला दौर वे जीत चुके है- सुब्रमण्यम स्वामी

भाजपा नेता ने कहा था कि वह मुकदमे का पहला दौर जीत चुके हैं जिसमें केंद्र ने राम सेतु के अस्तित्व को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि संबंधित केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांग पर विचार करने के लिए 2017 में बैठक बुलाई थी लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि भाजपा नेता ने पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के पहले कार्यकाल में शुरू की गई विवादास्पद सेतुसमुद्रम पोत मार्ग परियोजना के खिलाफ अपनी जनहित याचिका में रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का मुद्दा उठाया था। 

मामला शीर्ष अदालत में पहुंचा, जिसने 2007 में रामसेतु पर परियोजना के लिए काम रोक दिया। तब केंद्र ने कहा था कि उसने परियोजना के ‘‘सामाजिक-आर्थिक नुकसान’’ पर विचार किया और वह राम सेतु को क्षति पहुंचाए बिना पोत मार्ग परियोजना का दूसरा मार्ग खोजना चाहती है। अदालत ने तब सरकार को नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसुब्रमणियन स्वामीBJPTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप