लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी को भारत रत्न देने की उठी मांग, पटना में लगाए गए पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2025 17:49 IST

राजधानी पटना में लगाए गए पोस्टर लगाकर कहा गया है कि सुशील कुमार मोदी का योगदान देश की राजनीतिक में अहम है। उनके योगदान को लेकर पोस्टर में लिखा गया है कि तू वो हस्ती है जो बंजर में भी झील दे, बिहार की तरक्की के लिए ये खुदा एक और सुशील दे। 

Open in App

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती पर आज उन्हें भारत रत्न देने की मांग की गई है। पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। जिसपर लिखा है कि सुशील मोदी को भारत रत्न दी जाए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने सुशील कुमार मोदी की जयंती पर पोस्टर लगाकर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है।

राजधानी पटना में लगाए गए पोस्टर लगाकर कहा गया है कि सुशील कुमार मोदी का योगदान देश की राजनीतिक में अहम है। उनके योगदान को लेकर पोस्टर में लिखा गया है कि तू वो हस्ती है जो बंजर में भी झील दे, बिहार की तरक्की के लिए ये खुदा एक और सुशील दे। 

बता दें कि बिहार की राजनीति में नीतीश-लालू दोनों नेताओं को भारत रत्न देने की लगातार मांग उठती रही है। पिछले दिनों जब नीतीश कुमार और भाजपा के बीच तल्खी की बातें सियासत के बाजार में कही जा रही थी, उस समय भी भाजपा के नेताओं द्वारा नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की गई थी। 

इससे पहले लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर भी पटना में पोस्टर लगाया गया था। जिसमें लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग की गई थी। राजद के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा बताया गया था। यह मांग की गई थी कि लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारभारत रत्न
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो