लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से पूजा पंडालों में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: October 18, 2021 11:38 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के शिक्षाविदों, कलाकारों, लेखकों, फिल्म अभिनेताओं, निर्देशकों, नेताओं सहित प्रमुख हस्तियों ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार से उनके देश में दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में तोड़फोड़ में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें दंडित करने की अपील की है।

इस संबंध में एक खुला पत्र रविवार रात जारी किया गया, जिस पर 60 हस्तियों के हस्ताक्षर थे। इसमें कहा गया कि विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों पर हमलों और अप्रिय घटनाओं के कारण बांग्लादेश में ‘‘हिंदू समुदाय के लोग’’ अपने सबसे बड़े त्योहार, दुर्गा पूजा को कई स्थानों पर सुचारू रूप से नहीं मना सके।

पत्र में कहा गया, ‘‘ निश्चित रूप से बांग्लादेश सरकार और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई, लेकिन बंगबंधु की उदार, गैर-सांप्रदायिक सोच का विरोध करने वाली ताकतों के इन प्रयासों ने मानवता में विश्वास करने वाले लोगों को आहत किया है।’’

पत्र में कहा गया कि अल्पसंख्यकों के जीवन, सम्पत्ति और अपने धर्म का पालन करने के उनके अधिकार की रक्षा की जिम्मेदारी बहुसंख्यक समुदाय पर है। प्रबुद्धजनों ने कहा ‘‘ इस सुरक्षा को सुनिश्चित करने में भारत और बांग्लादेश दोनों में चूक’’ हुई।

शिक्षाविद पवित्रा सरकार, माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम, कोलकाता के पूर्व महापौर विकास भट्टाचार्य, थिएटर कलाकार देब शंकर हलदर, कौशिक सेन, लेखक नवकुमार बसु, फिल्म निर्माता कमलेश्वर मुखोपाध्याय, अभिनेता परमब्रत चटर्जी, रिद्धि सेन, ऋत्विक चक्रवर्ती इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए