लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: कोर्ट ने वकील गौतम खेतान को ED की कस्टडी में भेजा, भारत से बाहर पैसे भेजने का है आरोप

By भाषा | Updated: January 26, 2019 19:04 IST

ईडी के विशेष लोक अभियोजकों डी पी सिंह और एन के मत्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान कहा कि मौजूदा मामले का कथित अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने कथित रूप से काला धन रखने और धनशोधन के एक नये मामले में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले के आरोपी वकील गौतम खेतान को शनिवार को दो दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

ईडी के विशेष लोक अभियोजकों डी पी सिंह और एन के मत्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान कहा कि मौजूदा मामले का कथित अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।

ईडी ने आरोप लगाया कि वह (खेतान) अवैध रूप से कई विदेशी खातों का संचालन कर रहा हैं और इस तरह से उसके पास काला धन और संपत्तियां है। इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा ने आरोपी को हिरासत में भेज दिया।

खेतान के वकील पी के दुबे ने ईडी की दलीलों का विरोध किया और एजेंसी पर दस्तावेजों को गढ़ने का आरोप लगाया। 

वकील दुबे ने कहा कि मौजूदा मामला अगस्ता वेस्टलैंड मामले से संबंधित है जिसके लिए खेतान पर पहले से ही मुकदमा चल रहा है और वह जमानत पर है।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान मामले की संख्या अगस्ता वेस्टलैंड मामले की है।

आयकर विभाग द्वारा काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) एवं कराधान अधिनियम 2015 की धारा 51 के तहत उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किए जाने के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत खेतान के खिलाफ एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील