लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा के चलते आज दिल्ली के सभी स्कूलों, सरकारी दफ्तरों में छुट्टी

By भाषा | Updated: November 13, 2018 05:18 IST

दिल्ली सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर आज (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है वहीं यातायात पुलिस ने महापर्व के दिन विशेष प्रबंध और प्रतिबंधों को लेकर परामर्श जारी किया है।

Open in App

दिल्ली सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर आज (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है वहीं यातायात पुलिस ने महापर्व के दिन विशेष प्रबंध और प्रतिबंधों को लेकर परामर्श जारी किया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छठ के मौके पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों का कहना है कि चार दिन के इस महापर्व के लिये करीब 1,000 जगहों पर घाट बनाए गए हैं। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी भाजपा के बीच पर्व की तैयारियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस बीच कहा कि आवश्यक निर्देश जारी किये गए हैं जैसे उन खास स्थानों के बारे में बताया गया है जहां लोग डुबकी लगा सकते हैं। 

छठ के दौरान श्रद्धालु खासकर महिलाएं डूबते और फिर उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देती हैं। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का प्रमुख पर्व है यद्यपि देश के दूसरे हिस्सों में बसे पूर्वांचली भी इसे धूमधाम से मनाते हैं।

टॅग्स :छठ पूजादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप