लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, 'खतरनाक' से पहुंची ‘बेहद खराब’ श्रेणी पर

By भाषा | Updated: November 10, 2018 14:20 IST

अधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के कारण भी राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 नवंबरः राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय स्तर पर प्रदूषकों में ‘काफी कमी’ आने और पराली जलने से होने वाले प्रदूषण का असर हवा की रफ्तार के कारण ‘मामूली’ रहने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शनिवार को मामूली सुधार हुआ और यह 'बहुत खराब' की श्रेणी में आ गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 दर्ज किया गया जो बहुत ‘खराब श्रेणी’ में आता है। इसमें बताया गया कि दिल्ली में 15 इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ दर्ज की गयी जबकि 19 इलाकों में प्रदूषण स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 (हवा में 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास वाले कणों की मौजूदगी) का स्तर 226 जबकि पीएम 10 (हवा में 10 माइक्रोमीटर से कम व्यास वाले कणों की मौजूदगी) का स्तर 331 दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक पर शून्य से 50 अंक तक हवा की गुणवत्ता को अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक सामान्य, 201 से 300 के स्तर को खराब, 301 से 400 के स्तर को बहुत खराब और 401 से 500 के स्तर को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। 

केंद्र संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा, ‘‘दिल्ली के समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है और सभी बाधाओं और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद इसके 'बहुत खराब' श्रेणी में आने की संभावना है।’’ 

अधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के कारण भी राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

टॅग्स :दिल्लीस्मोगवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी