लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में, न्यूनतम तापमान घटा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को बेहद खराब श्रेणी में रही और न्यूनतम तापमान घटकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 था। सोमवार को यह 389 था। शहर में लगातार तीन दिन से हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी।

हवा की अनुकूल गति के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। पड़ोसी शहरों में भी बीते दिन की तुलना में एक्यूआई में कुछ सुधार आया जिनमें से कुछ में एक्यूआई बहुत खराब से खराब की श्रेणी में आ गया।

फरीदाबाद में एक्यूआई 274, गाजियाबाद में 291, ग्रेटर नोएडा में 272, गुड़गांव में 346 और नोएडा में एक्यूआई 298 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब, और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि सुबह का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर सुबह 9:30 बजे लगभग 88 प्रतिशत था।

राष्ट्रीय राजधानी में 17 नवंबर को मौसम का न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता मॉनिटर ‘सफर’ ने सोमवार को संकेत दिया था कि मंगलवार को अनुकूल स्थानीय सतही हवा की गति से प्रदूषण में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा था कि उच्च वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली में निर्माण आदि गतिविधियों पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए