लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चिड़ियाघर: नवरात्रि पर शेर और दो शेरनियों के नाम महेश्वर, महा गौरी, शैलजा रखे गए

By भाषा | Updated: October 9, 2021 11:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नवरात्रि के अवसर पर दो शेरनियों और एक शेर का नाम महा गौरी, शैलजा और महेश्वर रखा। इन्हें हाल में गुजरात से दिल्ली के चिड़ियाघर लाया गया है।

दिल्ली के चिड़ियाघर को पिछले महीने गुजरात के सक्करबाग से पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत प्रजनन उद्देश्य के लिए शेर और शेरनी मिले हैं। चिड़ियाघर में वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शामिल हुए और उन्होंने शेर और शेरनी के बाड़े के पास ऐसे पेड़ लगाए जो गुजरात में पाये जाते हैं।

एक बयान में कहा गया कि यह नवरात्रि का अवसर है इसलिए चौबे ने इन शेरों के नाम महा गौरी, शैलजा तथा महेश्वर रखा।

मंत्री ने महाराष्ट्र के गोरेवाड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र से लाई गई दो बाघिन का नाम अदिति और सिद्धि रखा। बाघिनों को चंद्रपुर के भ्रामापुरी वन प्रभाग से बचाया गया था।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के अनुसार, संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में वैसी प्रजातियों का संरक्षण किया जाता है, जिनकी संख्या उनके निवास क्षेत्रों में औद्योगीकरण, अवैध शिकार और जलवायु परिवर्तन की वजह से कम हो रही है या निकट भविष्य में कम हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए