लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चलती कार की छत पर बैठकर बर्थडे मना रहा था यूट्यूबर, वीडियो देख पुलिस ने आरोपी पर कसा शिकंजा

By अंजली चौहान | Updated: March 17, 2023 10:22 IST

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रिंस दीक्षित का ये वीडियो 16 नवंबर 2022 का है, जिसे उसने अपने जन्मदिन पर शूट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देNH24 हाईवे पर कार की छत पर यूट्यूबर ने खड़े होकर मनाया बर्थडेवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार वीडियो में देखे जा रहे अन्य लोगों की पुलिस कर रही तलाश

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मशहूर होने के लिए इन दिनों यूजर्स कुछ भी करने से पहले एक बार नहीं सोचते, ऐसा ही एक मामला नेशनल हाईवे एनएच24 से आया है। जहां ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर एक यूट्यूबर चलती कार की छत पर अपना बर्थडे मना रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ा एक्शन लिया। दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस अपने साथियों के साथ एनएच-24 पर चलती कारों की छत पर खड़े होकर यातायात सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर गुंडागर्दी कर रहा था। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रिंस दीक्षित का ये वीडियो 16 नवंबर 2022 का है, जिसे उसने अपने जन्मदिन पर शूट किया था। प्रिंस ने दिल्ली पुलिस को खुद पूरे मामले के बारे में बताया है और उसने सड़क पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप को काबूला भी है।

एएनआई द्वारा प्रिंस से वीडियो से संबंधित जो भी तस्वीरें सामने आई है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रिंस कैसे अपने साथियों के साथ कार की छत पर खड़ा होकर बिना किसी डर के बर्थडे मना रहा है। वीडियो रात के समय का है जब वह एनएच24 से होते हुए शकरपुर जा रहा था।

इस दौरान एक कार नहीं बल्कि कई कारे उसके साथ है और उसके सभी साथी कार की छत पर सवार है। इस दौरान हाईवे पर तमाम गाड़ियां भी चल रही है, जिससे न सिर्फ प्रिंस बल्कि अन्य लोगों की जान को भी बड़ा खतरा है। 

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके यूट्यूब फॉलोअर्स से भी इस तरह की हरकत न करने की अपील की।

इसके अलावा पुलिस प्रिंस दीक्षित के उन दोस्तों की भी तलाश कर रही है जो 16 नवंबर 2022 को उनके जन्मदिन पर उनके साथ सड़क पर हंगामा कर रहे थे।

टॅग्स :दिल्ली पुलिससोशल मीडियावायरल वीडियोदिल्लीयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब