लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, सरकार ने कहा- बाढ़ से निपटने की पूरी है तैयारी

By भाषा | Updated: August 24, 2020 18:03 IST

हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथिनीकुंड बैराज से सुबह आठ बजे 5,883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर में वृद्धि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर सुबह आठ बजे दर्ज किया गया और यह खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है। रविवार को रात आठ बजे जलस्तर 204.18 मीटर दर्ज किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जलस्तर 204.32 मीटर दर्ज किया गया था।

नयी दिल्लीयमुना नदी का जलस्तर दिल्ली में सोमवार को बढ़कर 204.38 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है। राज्य के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथिनीकुंड बैराज से सुबह आठ बजे 5,883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर में वृद्धि हुई। एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर सुबह आठ बजे दर्ज किया गया और यह खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है।

रविवार को रात आठ बजे जलस्तर 204.18 मीटर दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जलस्तर 204.32 मीटर दर्ज किया गया था। एक क्यूसेक का अर्थ है 28.317 लीटर पानी प्रति सेकन्ड। जैन ने कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए है और बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, “बाढ़ को नियंत्रित करने की हमारी प्रणाली तैयार है और जब ऐसी स्थिति आएगी तब उसे शुरू किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यमुना के किनारे पल्ला गांव से लेकर ओखला तक सभी क्षेत्रों के लिए सरकार ने योजना बनाई है। 

टॅग्स :दिल्लीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत