लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा- NRC लिस्ट से बाहर 19 लाख लोगों पर विचार के लिए सौंपा पत्र

By भाषा | Updated: September 19, 2019 14:13 IST

राष्ट्रीय राजधानी के तीन दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार सीबीआई के निशाने पर हैं और उन्हें बनर्जी का करीबी माना जाता है। ममता बनर्जी गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंची।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंची। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात को लेकर ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि यह कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बचाने की कोशिश है। कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं और उन्हें बनर्जी का करीबी माना जाता है।

हालांकि मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को एक आधिकारिक पत्र सौंपा है जिसमें एनआरसी लिस्ट से बाहर 19 लाख लोगों पर दोबारा विचार करने का निवेदन किया गया है। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी पर कोई बात नहीं हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी के तीन दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने इसे दो सरकारों के बीच हुई बैठक बताया और कहा कि ज्यादा चर्चा राज्य के विकास मुद्दों पर हुई। बनर्जी ने संवाददाताओं को यह भी बताया कि उन्होंने शाह से भी समय मांगा है। उन्होंने कहा कि ये मुलाकातें मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली आने के दौरान केंद्रीय वित्त एवं गृह मंत्री से मिलने के उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पास वित्त मंत्री से मुलाकात करने का समय नहीं है लेकिन वह गृहमंत्री से मुलाकात करेंगी। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा था कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘सदबुद्धि’ आई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। 

घोष ने कहा, “लेकिन मेरे विचार में काफी देर हो गई है। सीबीआई से खुद को और अपनी पार्टी को बचाने के उनके प्रयास बेनतीजा रहेंगे।” सारदा समूह से संबंधित पोन्जी घोटाला मामले में टीएमसी के कई नेता और कोलकाता के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?