लाइव न्यूज़ :

तेज हवा के साथ बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 15, 2019 08:54 IST

बुधवार सुबह तेज हवा के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देमई की तपिश झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत की बारिश लेकर आई। मानसून के 22 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप पर पहुंचने की संभावना है.

मई की तपिश झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत की बारिश लेकर आई। मंगलवार रात से ही बादल छाए थे और सुबह आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश भी होने लगी। इससे काम-काज के लिए निकल रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। बुधवार (15 मई) को सुबह राजधानी दिल्ली में तापमान 22 डिग्री है। इसके अलावा हवा तीन किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। वातावरण में 81 प्रतिशत नमी है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2-3 बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा कमी नहीं होगी।

इस साल कमजोर मानसून की आशंका

बेहतर बारिश के इंतजार में सूरज की तपिश झेल रहे लोगों के लिए अच्छा समाचार नहीं है. क्योंकि मौसम की भविष्यवाणी में इस वर्ष कमजोर मानसून की आशंका व्यक्त की गई है. यह भविष्यवाणी निजी कंपनी स्काईमेट ने की. 

स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने कहा, ''केरल में चार जून को मानसून दस्तक दे सकता है, जो देश में बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत होगी.'' हालांकि सामान्यत: मानसून शुरू होने की तारीख एक जून है. 

उन्होंने बताया, ''इस मौसम में सभी चार क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने जा रही है. पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तथा मध्य हिस्से बारिश के मामले में उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप से खराब स्थिति में रहेंगे. मानसून की शुरुआत चार जून के आसपास होगी. ऐसा लगता है कि भारतीय प्रायद्वीप में मानसून का शुरुआती चरण धीमा होने जा रहा है.'' 

मानसून के 22 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप पर पहुंचने की संभावना है. गत महीने स्काईमेट ने मौसम के लिए सामान्य से कम मानसून रहने का अनुमान जताया था.

एजेंसी इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसूनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव